Indian Emulsifier Listing Price: दिग्गज केमिकल कंपनी इंडियन इमल्सीफायर की स्टॉक मार्केट में एंट्री जोरदार हुई है। कंपनी के शेयर NSE के SME प्लेटफॉर्म पर 225 फीसदी की प्रीमियम के साथ 430 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं। इंडियन इमल्सीफायर के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को 460 गुना से अधिक बोली मिली थी। लिस्टिंग के बाद इंडियन इमल्सीफायर शेयर का हाई लेवल प्राइस 451.50 रुपये और लो लेवल 410.05 रुपये रहा। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार 13 मई 2024 को खुला था और शुक्रवार 17 मई 2024 को बंद हुआ था।
बिजनेस
Indian Emulsifier Listing Price: 132 रुपये वाला आईपीओ 430 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन निवेशकों को 225 फीसदी का मुनाफा
- Authored by: Rohit Ojha
- Updated May 22, 2024, 11:14 AM IST
