बिजनेस

Indian Economy: 2047 तक भारत बनेगा दुनिया की 'महाशक्ति', G-20 शेरपा ने जताई उम्मीद

Indian Economy: भारत के जी-20 शेरपा और सरकारी रिसर्च इंस्टीट्यूट नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा है कि 2047 तक भारत दुनिया की 'महाशक्ति' बन जाएगा और यह सदी हमारे देश के नाम रहेगी।

Image

2047 तक भारत बनेगा दुनिया की 'महाशक्ति'

KEY HIGHLIGHTS
  • 2047 तक भारत बनेगा महाशक्ति
  • G-20 शेरपा ने जताई उम्मीद
  • यह सदी रहेगी भारत के नाम

Indian Economy: भारत के जी-20 शेरपा और सरकारी रिसर्च इंस्टीट्यूट नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा है कि 2047 तक भारत दुनिया की 'महाशक्ति' बन जाएगा और यह सदी हमारे देश के नाम रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की महाशक्ति बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था के विस्तार में डिजिटल अभियान क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें -

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त प्रताप सिंह की किताब ‘इंडिया ओडिसीः फ्रॉम ए डेवलपिंग कंट्री टू एन इमर्जिंग सुपरपावर’ का विमोचन करने के बाद कांत ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। कांत ने कहा कि एक दशक पहले भारत पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक था, लेकिन आर्थिक सुधारों के दम पर केवल पांच साल में यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। ’’

आर्थिक वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत और राजकोषीय घाटा कम होकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5.6 प्रतिशत पर आना भारत की वृद्धि के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। दुनिया की टॉप एजेंसियां भारत के आर्थिक प्रदर्शन पर सकारात्मक रुख अपना रही हैं। साल 2047 तक भारत दुनिया की ‘महाशक्ति’ बन जाएगा और यह सदी भारत के नाम रहेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article