Indian Economy : मोदी सरकार ने व्यापारियों और आम जनता को जीएसटी दरों में जबरदस्त राहत दी है जिसका दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के टॉप संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने स्वागत किया है, CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि मोदी सरकार ने दिल्ली और देश के व्यापारियों, उद्यमियों के साथ साथ आम जनता को भी जीएसटी की दरों में भारी राहत दी है।
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद आम लोगों ने टीवी, फ्रिज, एसी, कार, कपड़े, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, प्रोसेस्ड फूड आदि सामान की खरीददारी रोक दी थी और सभी लोग 22 सितंबर का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने कारों, तिपहिया वाहन, मोटरसाइकिल, एसी, 32 इंच से बड़े टीवी एवं LED LCD, माॅनिटर, प्रोजेक्टर, वाशिंग मशीन, मोटर पार्ट्स आदि पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया है जिससे इन वस्तुओं की खरीददारी में बंपर उछाल आने की संभावना है।
इसके अलावा आम जरुरत की सभी वस्तुओं पर भी GST 18% एवं 12% से घटाकर 5% या 0% कर दिया है जिसके कारण भारत के बाजार में घरेलू वस्तुओं की जबरदस्त डिमांड बढ़ने वाली है , CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बयान जारी करके कहा है कि GST दरों में कटौती, भारतीय अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगी, और भारत की अर्थव्यवस्था जल्दी ही 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकेगी।
GST दरों में कटौती से घरेलू सामान सस्ता होगा और दिवाली पर भारतीय सामान की डिमांड में तेजी आएगी , घरेलू बाजार में चीजें सस्ती होने से घरेलू सामान की डिमांड तेजी से बढ़ेगी , जिससे भारतीय उत्पादक अपने देश में ही माल बेच पाएंगे।
CTI का अनुमान है कि नवरात्र से लेकर दिवाली तक दिल्ली और देश में 50 लाख करोड़ रुपए का व्यापार हो सकता है , एक अनुमान के अनुसार दिवाली त्योहार की अवधि के दौरान छोटे से लेकर उच्च श्रेणी के सभी प्रकार की वस्तुओं के लगभग 5 करोड़ उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता है, जो दिवाली उत्सव की बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि महत्वपूर्ण रूप से इस वर्ष दिवाली में भारतीय उत्पादों की बिक्री एवं खरीद पर ही ज्यादा जोर रहेगा और सीटीआई ने भी दिल्ली के व्यापारियों और आम लोगों से भारत निर्मित स्वदेशी सामान को खरीदने एवं बेचने की अपील की थी।
भारत में निर्मित उत्पादों विशेष रूप से घर की सजावट के सामान, दिवाली पूजा के सामान जिसमें मिट्टी के दीये, देवता, दीवार पर लटकने वाले, हस्तशिल्प के सामान, शुभ-लाभ, ओम जैसे पारंपरिक सौभाग्य के प्रतीक, देवी लक्ष्मी एवं श्री गणेश जी की पूजा का सामान, घर की सजावट का सामान जो स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और कुशल कलाकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं को देश भर के बाज़ारों में बड़ा व्यापार देंगे !
इसके अलावा एफएमसीजी सामान, उपभोक्ता वस्तुएं, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली उपकरण और सामान, रसोई के सामान और अन्य उपकरण, उपहार की वस्तुएं, व्यक्तिगत उपभोग्य वस्तुएं, मिष्ठान्न-नमकीन ,होम फर्निशिंग, कपड़ा, रेडीमेड वस्त्र, फैशन परिधान, कपड़ा, टेपेस्ट्री, बर्तन, बिल्डर्स हार्डवेयर, जूते, घड़ियां, फर्नीचर और फिक्स वस्त्र, वस्त्र, सौंदर्य प्रसाधन, सौंदर्य उत्पाद, मोबाइल और उसके सहायक उपकरण, लकड़ी और प्लाईवुड, पेंट और कांच, दूध और दूध उत्पाद, डेयरी उत्पाद, किराना, खाद्यान्न, खाद्य तेल, दालें, साइकिल और उसके सामान, दीवार घड़ियां गोटा-जरी, साड़ी और ड्रेस मटेरियल आदि क्षेत्रों में बड़े व्यापार की संभावना है ।
