अगर आपकी सैलरी फिलहाल 50 हजार रुपये महीना है, लेकिन आपके सपने बड़े हैं। आपको करोड़पति बनना है। इसके लिए आपको किसी जादू या चमत्कार की जरूरत नहीं। बल्कि, संयम और अनुशासन के साथ निवेश करना है। सही निवेश रणनीति, नियमित SIP और धैर्य के जरिये एक सामान्य नौकरीपेशा व्यक्ति भी 5 करोड़ रुपये तक का बड़ा कॉर्पस बना सकता है।
5 करोड़ बनाने में कितना समय?
यदि कोई व्यक्ति हर महीने 15 हजार रुपये की SIP करता है और उसे औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 5 करोड़ रुपये का कॉर्पस बनाने में करीब 31 साल लग सकते हैं। हालांकि, अगर निवेशक हर साल अपनी SIP राशि में 7% की बढ़ोतरी करता रहे, तो यही लक्ष्य 26 साल में हासिल हो सकता है। वहीं, शुरुआती SIP को बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया जाए और हर साल 7% का Step-up जारी रखा जाए, तो 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य करीब 25 साल में पूरा हो सकता है।
सैलरी का कितना हिस्सा निवेश करें?
निवेश विशेषज्ञों के मुताबिक लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाने के लिए कम से कम 20% से 30% आय निवेश करनी चाहिए। यदि कोई 50 हजार कमाने वाला व्यक्ति अपनी सैलरी का 40% हिस्सा निवेश करता है, तो वह 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य सिर्फ 19 साल में हासिल कर सकता है।
| 50 हजार सैलरी का हिस्सा | 5 करोड़ बनाने में समय |
|---|---|
| 10% | 29 साल |
| 20% | 24 साल |
| 30% | 21 साल |
| 40% | 19 साल |
Step-up SIP क्यों है गेमचेंजर?
सिर्फ SIP शुरू करना काफी नहीं है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हर साल आय बढ़ने के साथ निवेश राशि भी बढ़ानी चाहिए। इसे Step-up SIP कहा जाता है। छोटी-छोटी बढ़ोतरी लंबे समय में करोड़ों का फर्क पैदा करती है। मसलन, 10 हजार रुपये की SIP में हर साल 10% बढ़ोतरी करने वाला निवेशक अगर 14% रिटर्न हासिल कर ले, तो वह 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य 25 साल में हासिल कर सकता है। वहीं, 10% रिटर्न पर यही लक्ष्य 29 साल में पूरा होगा।
निवेश में धैर्य और अनुशासन सबसे जरूरी
बड़ा रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए तीन चीजें सबसे अहम हैं। पहली, लंबी अवधि तक निवेश। दूसरी, निवेश में नियमित बढ़ोतरी और तीसी सही एसेट एलोकेशन करना। आमतौर पर इक्विटी आधारित निवेश लंबे समय में महंगाई को मात देने और बेहतर रिटर्न देने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही समय-समय पर पोर्टफोलियो का रिव्यू करना भी जरूरी होता है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
