Post Office RD: अगर आप सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला निवेश चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, पोस्ट ऑफिस की Recurring Deposit (RD) स्कीम एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें आप हर महीने एक तय रकम जमा करते हैं और मैच्योरिटी पर आपको अच्छा खासा फंड मिलता है।
पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम 5 साल यानी 60 महीने की होती है। इसमें न्यूनतम ₹100 से लेकर आपकी सुविधा के अनुसार किसी भी अमाउंट से निवेश शुरू किया जा सकता है। ब्याज दर सरकार हर तिमाही तय करती है। फिलहाल RD पर 6.7% सालाना ब्याज दर मिल रही है। आइए आपको बताते हैं अगर आप इसमें 3000 रुपए जमा करते हैं तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा?
3000 जमा करने पर मिलेगा कितना?
मान लीजिए, आप हर महीने ₹3000 RD खाते में जमा करते हैं। इस तरह 5 साल में आपका कुल निवेश होगा ₹1,80,000 (3000 × 60 महीने)। 6.7% की ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर आपको लगभग ₹2,10,000 रुपये मिलेंगे। यानी सिर्फ 5 साल में आपका निवेश करीब ₹30,000 रुपये बढ़ जाएगा।
क्यों है फायदेमंद?
- यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि इसमें सरकार की गारंटी होती है।
- इसमें निवेश छोटा हो या बड़ा, सभी के लिए फायदेमंद है।
- इसमें TDS नहीं काटा जाता, यानी आपको पूरा ब्याज मिलता है।
अगर आप छोटी-छोटी रकम बचाकर भविष्य के लिए एक सुरक्षित फंड तैयार करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम शानदार विकल्प है। हर महीने ₹3000 जैसी छोटी रकम से भी आप 5 साल में ₹2 लाख से ज्यादा का फंड बना सकते हैं।
