बिजनेस

HUL : हिंदुस्तान यूनीलीवर 600 करोड़ बेचेगी प्योरइट ब्रांड, इस वॉटर प्यूरीफायर बनाने वाली कंपनी से डील

HUL Purifier Business: प्योरइट भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, वियतनाम और मेक्सिको सहित अन्य देशों में पानी को साफ करने से संबंधित सॉल्यूशन पेश करती है। अू 600 करोड़ रुपये में AO स्मिथ इंडिया इसे खरीद रही है।

Image

हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड

HUL Purifier Business:हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (HUL) ने पानी साफ करने वाले अपने कारोबार ब्रांड ‘प्योरइट’ को लगभग 600 करोड़ रुपये में AO स्मिथ इंडिया वॉटर प्रोडक्ट्स को बेचने जा रही है। यह सौदा एचयूएल की मूल कंपनी यूनिलीवर के ग्लोबल लेनदेन का हिस्सा है।यूनिलीवर ने कहा कि उसने अपने ब्रांड प्योरइट को प्रमुख वैश्विक जल प्रौद्योगिकी कंपनी एओ स्मिथ को बेचने पर सहमति जताई है।प्योरइट भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, वियतनाम और मेक्सिको सहित अन्य देशों में पानी को साफ करने से संबंधित सॉल्यूशन पेश करती है।

क्या है डील

एचयूएल ने शेयर बाजार को बताया है कि निदेशक मंडल की 15 जुलाई को हुई बैठक में ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और अन्य बौद्धिक संपदाओं एवं चिह्नित परिसंपत्तियों और व्यापार से जुड़े अनुबंधों सहित प्योरइट' ब्रांड के तहत कंपनी के पानी साफ करने वाले व्यवसाय की एओ स्मिथ इंडिया वॉटर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को बेचने और विनिवेश को मंजूरी दी गई।एचयूएल ने कहा कि यह लेनदेन 7.2 करोड़ डालर (लगभग 600 करोड़ रुपये) के उद्यम मूल्य पर किया जा रहा है। बीते वित्त वर्ष में वॉटर प्यूरिफायर व्यवसाय का कारोबार 293 करोड़ रुपये था, जो एचयूएल के कुल कारोबार का एक प्रतिशत से भी कम है।

कंपनी की ये है रणनीति

HUL के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक रोहित जावा ने कहा कि यह कदम अपनी मुख्य श्रेणियों पर तेजी से ध्यान केंद्रित करने की हमारी रणनीतिक का हिसासा है। मुझे विश्वास है कि एओ स्मिथ के स्वामित्व में प्योरइट ब्रांड आगे बढ़ता रहेगा।इस अधिग्रहण पर एओ स्मिथ इंडिया वॉटर प्रोडक्ट्स के अध्यक्ष पराग कुलकर्णी ने कहा कि उपभोक्ता जरूरतों और पानी साफ करने की विशेषज्ञता के बारे में प्योरइट टीम की गहरी समझ भारत में एओ स्मिथ को जबर्दस्त ताकत देती है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article