बिजनेस

Dr Agarwal Healthcare IPO Allotment: डॉ अग्रवाल हेल्थकेयर IPO अलॉटमेंट मिलने लगा? आपको मिला या नहीं, जानें कैसे करें चेक

Dr Agarwal Healthcare IPO Allotment Status: निवेशक Kfin Technologies Ltd, BSE और NSE की वेबसाइट पर जाकर अपने PAN, एप्लिकेशन नंबर या डिमैट अकाउंट डिटेल्स से स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको पूरी प्रोसेस बता रहे हैं। तो चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।

Image

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर IPO का शेयर अलॉटमेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dr Agarwal Healthcare IPO Allotment Status: डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर IPO का शेयर अलॉटमेंट सोमवार, 3 फरवरी को फाइनल किया जाएगा। जिन निवेशकों ने इस IPO में आवेदन किया था, वे Kfin Technologies Ltd की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह IPO 29 जनवरी से 31 जनवरी तक खुला था और इसे निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

IPO को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) से 4.64 गुना, रिटेल निवेशकों से 41% और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) से 40% सब्सक्रिप्शन मिला। BSE डेटा के अनुसार, तीसरे दिन तक यह IPO 1.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

डॉ अग्रवाल शेयर अलॉटमेंट और रिफंड प्रक्रिया

जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 4 फरवरी से रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिन्हें शेयर मिले हैं, उनके डिमैट अकाउंट में 4 फरवरी को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। IPO लिस्टिंग डेट 5 फरवरी निर्धारित की गई है।

डॉ अग्रवाल शेयर IPO अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

निवेशक Kfin Technologies Ltd, BSE और NSE की वेबसाइट पर जाकर अपने PAN, एप्लिकेशन नंबर या डिमैट अकाउंट डिटेल्स से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

1. डॉ अग्रवाल IPO अलॉटमेंट Kfin Technologies Ltd के पोर्टल पर कैसे चेक करें

  • Kfin वेबसाइट पर जाएं और "Dr Agarwal IPO" सेलेक्ट करें।
  • PAN, एप्लिकेशन नंबर या डिमैट अकाउंट नंबर डालें।
  • कैप्चा कोड डालकर "Submit" पर क्लिक करें।

2. डॉ अग्रवाल IPO अलॉटमेंट BSE की वेबसाइट पर कैसे चेक करें

  • BSE की आधिकारिक वेबसाइट (bseindia.com) पर जाएं।
  • "Equity" सेलेक्ट करें और "Issue Name" में Dr Agarwal IPO चुनें।
  • एप्लिकेशन नंबर या PAN डालकर स्टेटस चेक करें।

3. डॉ अग्रवाल IPO अलॉटमेंट NSE की वेबसाइट पर कैसे चेक करें

  • NSE की वेबसाइट (nseindia.com) पर जाएं।
  • PAN से रजिस्टर करें, फिर यूजरनेम और पासवर्ड डालें।
  • अगले पेज पर जाकर IPO अलॉटमेंट स्टेटस देखें।

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर IPO GMP अपडेट

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज ₹0 है, यानी यह अपने इश्यू प्राइस ₹402 पर ही ट्रेड कर रहा है। पहले इसका अधिकतम GMP ₹54 तक गया था, लेकिन अब यह लगातार गिरावट की ओर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article