बिजनेस

लेना चाहते हैं ज्यादा पेंशन, EPFO पोर्टल पर ऐसे करें अप्लाई,कैलकुलेशन का ये है तरीका

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 1, 2023, 01:01 PM IST

How to apply for Higher Pension On EPFO Portal: पेंशन को लेकर , केंद्र सरकार ने एक सितंबर 2014 को नया नियम लागू किया था। जिसमें पेंशन योग्य वेतन सीमा 6,500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह कर दी गई। और इसके तहत मूल वेतन के 8.33 फीसदी के बराबर पेंशन की राशि की जमा करने का प्रावधान किया गया

Image

EPFO पेंंशन के लिए 3 मई तक कर सकेंगे आवेदन

How to apply for Higher Pension On EPFO Portal:सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ईपीएफओ (EPFO) सब्सक्राइबर को ज्यादा पेंशन लेने का विकल्प मिल गया है। इसके लिए ईपीएफओ धारक 3 मई तक आवेदन कर सकते हैं। नए आदेश के बाद सब्सक्राइबर अपने मूल वेतन की 8.33 फीसदी राशि का योगदान पेंशन के लिए कर सकेंगे। हालांकि नए नियम का फायदा लेने के लिए ईपीएफओ के सदस्य और उनके नियोक्ता को संयुक्त रूप से आवेदन करना होगा। नया नियम कितना फायदेमंद हैं, इसे समझने के लिए आइए सबसे पहले जानते हैं कि नए नियम से क्या बदला..

नए नियम से क्या बदला

असल में पेंशन को लेकर , केंद्र सरकार ने एक सितंबर 2014 को नया नियम लागू किया था। जिसमें पेंशन योग्य वेतन सीमा 6,500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह कर दी गई। और इसके तहत मूल वेतन के 8.33 फीसदी के बराबर पेंशन की राशि की जमा करने का प्रावधान किया गया। लेकिन सरकार ने नए नियम में 15000 रुपये से ज्यादा के वेतन वाले कर्चमारियों के लिए, ज्यादा कंट्रीब्यूशन का विकल्प खत्म कर दिया गया। पेंशन खत्म करने का प्रावधान सितंबर 2014 और उसके बाद के सब्सक्राइबर के लिए लागू होना था।

इस नियम के खिलाफ कर्मचारी संगठन सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। और वहां पर नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने कर्चमारियों के हक में फैसला सुनाया। यानी, अब 15000 रुपये से ज्यादा के मूल वेतन वाले कर्मचारी भी 8.33 फीसदी रकम पेंशन के लिए कंट्रीब्यूट कर सकेंगे।

ऐसे करें कैलकुलेट

पुराने नियम के अनुसार, कर्मचारी अपने मूल वेतन के 12 फीसदी के बराबर राशि कंट्रीब्यूट करते हैं। जबकि नियोक्ता द्वारा जमा की गई 12 फीसदी राशि में से 8.33 फीसदी राशि पेंशन फंड में जमा की जाती है। लेकिन 15000 रुपये की लिमिट तय होने के कारण केवल 1250 रुपये ही पेंशन फंड जमा होते थे। अब नई व्यवस्था में मूल वेतन में 8.33 फीसदी राशि पेंशन फंड में जमा की जा सकेगी। यानी पेंशन के लिए ईपीएफओ सब्सक्राइबर ज्यादा पैसा जमा कर सकेंगे।

क्लीयर टैक्स के अनुसार अगर कोई व्यक्ति ज्यादा पेंशन का विकल्प चुनता है। और उसकी पिछले 5 साल में औसतन 50000 रुपये सैलरी रही है। इसके अलावा उसने 25 साल नौकरी की है और वह 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट ली है, तो उसे 19,285 रुपये पेंशन मिलेगी।

मूल वेतनपुरानी व्यवस्था में पेंशन के लिए राशि (15000 की लिमिट)ज्यादा पेंशन का विकल्प लेने पर नई राशि
30,0001249.502,499
40,0001249.503,332

मौजूदा फॉर्मूले के अनुसार, पिछले 5 साल की औसतन सैलरी में पेंशन के लिए पात्र वर्ष के गुणे को 70 से भाग देने पर जो राशि आती है, वह मासिक पेंशन राशि होती है। हालांकि नए बदलाव के बाद पेंशन कैलकुलेशन का क्या फॉर्मूला होगा, उसको लेकर EPFO की तरह से कोई फॉर्मूला नहीं जारी किया गया है।

आवेदन का ये है तरीका

  • ज्यादा पेंशन का आवेदन करने करने के लिए सबसे पहले https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद लॉग इन करिए।
  • लॉग इन करने के बाद 'Pension on higher salary: Exercise of joint option on or before May 3, 2023' का विकल्प दिखेगा। जिसे क्लिक करने के बाद एक नया होम पेज खुलेगा
  • नए होम पेज पर Application form for joint options विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद UAN,नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर की डिटेल फीड करनी होगी। कैप्चा फीड करने के बाद OTP मिलेगा। जिसे सबमिट बटन क्लिक करना होगा।

साथ ही जमा करने होंगे ये फॉर्म

फाइलन सबमिट करने के पहले , क्लीयर टैक्स के अनुसार इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी..

  • ईपीएफ स्कीम के पैरा 26(6) के तहत नियोक्ता द्वारा सत्यापित संयुक्त विकल्प का प्रूफ।
  • पैरा 11(3) प्रावधान के तहत नियोक्ता द्वारा दायर किए गए सत्यापित संयुक्त विकल्प का प्रूफ।
  • इसके अलावा पीएफ कमिश्नर या उसे उच्च स्तर के अधिकारी का लिखित पत्र

फॉर्म कैसे जमा होंगे, इसको लेकर आप अपने नियोक्ता से संपर्क करना होगा। जिसके बाद आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 मई 2023 है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article