बिजनेस

मास्टरकार्ड, गोल्ड, सिल्वर,प्लेटिनम कार्ड का खूब किया होगा यूज; कभी सोचा क्या है मतलब

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 9, 2023, 04:53 PM IST

Types of Debit, Credit Card: ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर तमाम तरह के डेबिट और क्रेडिट कार्ड बैंक की भरमार हो गई है। इनमें अलग-अलग कैटेगरी और फीचर्स के साथ ये कार्ड ग्राहक को दिए जाते हैं।

Image

मास्टरकार्ड, गोल्ड, सिल्वर.प्लेटिनम कार्ड

Photo : iStock

Types of Debit, Credit Card: ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर तमाम तरह के डेबिट और क्रेडिट कार्ड बैंक की भरमार हो गई है। इनमें अलग-अलग कैटेगरी और फीचर्स के साथ ये कार्ड ग्राहक को दिए जाते हैं। जिनमें सिल्वर कार्ड, प्लेटिनम कार्ड, मास्टर कार्ड जैसे नाम शामिल हैं। यदि आप को भी इनके होने वाले इस्तेमाल को लेकर कोई कन्फूजन है तो ये खबर पढ़ने के बाद दूर हो सकती है।

मास्टरकार्ड

MasterCard के तीन तरह के डेबिट कार्ड ज्यादा होते हैं। जिनमें स्टैंडर्ड डेबिट कार्ड (Standard Debit Card), इन्हैस्ड डेबिट कार्ड (Enhanced Debit Card) और वर्ल्ड डेबिट मास्टर कार्ड ( World Debit MasterCard) शामिल हैं। जब भी आप अकाउंट खुलवाने जाएंगे, तो आपको बैंक की तरफ से स्टैंडर्ड डेबिट कार्ड मिलता है।

RuPay Card के प्रकार

RuPay Card भी ग्राहकों को 3 तरह के डेबिट और क्रेडिट कार्ड इश्यू कराता है। इनमें Classic, Platinum और Select Card शामिल हैं।

गोल्ड कार्ड

अगर आपके पास गोल्ड वीजा कार्ड (Gold Visa Card) है तो आपको ट्रेवल असिस्टेंस, Visa के ग्लोबल कस्टमर असिस्टेंस सर्विसेज का फायदा मिलता है। इस कार्ड को दुनियाभर में एक्सेप्ट किया जाता है। इस कार्ड को ग्लोबल ATM नेटवर्क मिलता है। यानी की आप इस कार्ड का इस्तेमाल ग्लोबली कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस कार्ड को दुनियाभर में रिटेल, डायनिंग और एंटरटेनमेंट आउटलेट पर इस्तेमाल कर इसपर कई तरह की छूट पा सकते हैं।

प्लेटिनम कार्ड

इस कार्ड को भी गोल्ड कार्ड की तरह दुनियाभर में एक्सेप्ट किया जाता है। Platinum Card आपको कैश डिस्बर्समेंट से लेकर ग्लोबल एटीएम नेटवर्क की सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा आपको मेडिकल और लीगल रेफरल और असिस्टेंस मिलता है। साथ ही आपके इस कार्ड का इस्तेमाल कर सैकड़ों डील, डिस्काउंट ऑफर और अन्य सुविधाएं पा सकते हैं।

सिग्नेचर कार्ड

Signature Card पर आपको कई तरह की अन्य सर्विसेस मिलती हैं, जिनमें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस (Airport Lounge Access) शामिल है।

क्लासिक कार्ड

ये एकदम बेसिक कार्ड होता है। आपको दुनियाभर में इस कार्ड पर हर तरह ही कस्टमर सर्विसेस मिलेंगी। इसके अलावा आप किसी भी समय अपने इस कार्ड को रिप्लेस करा सकते हैं और इमरजेंसी में एडवांस में कैश भी निकाल पाएंगे।

सिल्वर कार्ड

वीजा सिल्वर कार्ड क्या उन ग्राहकों के लिए है, जो अपने क्रेडिट कार्ड से अधिकतम मूल्य के साथ-साथ पुनर्भुगतान सुविधा में पूर्ण लचीलापन चाहते हैं। इसमें 90% तक की एडवांस कैस लिमिट होती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article