बिजनेस

Park Medi World IPO: हॉस्पिटल चेन पार्क मेडी वर्ल्ड लाएगी 1260 करोड़ रु का IPO ! SEBI के पास कर दिया आवेदन

Park Medi World IPO: पार्क ब्रांड के तहत अस्पतालों का ऑपरेट करने वाली कंपनी पार्क मेडी वर्ल्ड अपना IPO लाएगी। इसने IPO के जरिये 1,260 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास दस्तावेज जमा कर दिए हैं।

Image

पार्क मेडी वर्ल्ड लाएगी IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पार्क मेडी वर्ल्ड लाएगी IPO
  • 1260 करोड़ रु का होगा इश्यू
  • सेबी के पास कर दिया आवेदन

Park Medi World IPO: पार्क ब्रांड के तहत अस्पतालों का ऑपरेट करने वाली कंपनी पार्क मेडी वर्ल्ड अपना IPO लाएगी। इसने IPO के जरिये 1,260 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास दस्तावेज जमा कर दिए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुक्रवार को दाखिल मसौदा दस्तावेज के मुताबिक, इस आईपीओ में 900 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर अजीत गुप्ता की तरफ से 300 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।

ये भी पढ़ें -

किसलिए करेगी IPO फंड का यूज

पार्क मेडी वर्ल्ड 192 करोड़ रुपये तक के आईपीओ-प्री अलॉटमेंट पर भी विचार कर सकती है। यह अलॉटमेंट पूरा होने पर जुटाई गई राशि को नए इश्यू के आकार में से कम कर दिया जाएगा।

क्या करेगी IPO फंड का

कंपनी ने आईपीओ से मिलने वाली राशि में से 410 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज चुकाने और 110 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एक नए अस्पताल के डेवलपमेंट और एक मौजूदा अस्पताल के विस्तार से संबंधित कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए करने की योजना बनाई है।

कंपनी 77.19 करोड़ रुपये के मेडिकल इक्विपमेंट की खरीद करेगी जबकि बाकी पैसे का उपयोग नए अधिग्रहण और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कहां-कहां हैं कंपनी के अस्पताल

क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पार्क मेडी वर्ल्ड उत्तर भारत की दूसरी बड़ी निजी अस्पताल चेन है। यह 13 मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का ऑपरेट करती है। ये अस्पताल नयी दिल्ली, हरियाणा के अंबाला, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, पालम विहार, सोनीपत एवं फरीदाबाद, राजस्थान के जयपुर एवं बहरोड़ और पंजाब के पटियाला एवं मोहाली में स्थित हैं। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article