बिजनेस

Hindustan Copper Q1 results: हिंदुस्तान कॉपर का पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट दोगुने से अधिक बढ़ा, आय भी बढ़ी

Hindustan Copper: जून तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय बढ़कर 500.44 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 384.73 करोड़ रुपये थी। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने पहले कहा था कि चालू वित्तवर्ष में उसके 350 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पार करने की संभावना है।

Image

हिन्दुस्तान कॉपर।

Photo : Twitter

Hindustan Copper: सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 113.40 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान कॉपर ने बीएसई को अप्रैल-जून, 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे की सूचना दी। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 47.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

जून तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय बढ़कर 500.44 करोड़ रुपये हुई

नियामकीय सूचना के मुताबिक, जून तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय बढ़कर 500.44 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 384.73 करोड़ रुपये थी। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने पहले कहा था कि चालू वित्तवर्ष में उसके 350 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पार करने की संभावना है।

खदान विस्तार योजना में लगातार निवेश कर रही कंपनी

कंपनी अपनी खदान विस्तार योजना में लगातार निवेश कर रही है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) खान मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में संचालित होती है। कंपनी के पास कॉपर कंसंट्रेट, कॉपर कैथोड, निरंतर-कास्ट कॉपर रॉड और उप-उत्पादों के उत्पादन और विपणन की सुविधाएं हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article