बिजनेस

Gurugram Property: यहां बनेगा गुरुग्राम का सबसे ऊंचा रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट, ग्राउंड +59 फ्लोर पर लगेंगे 1200 करोड़

Gurugram Property: परियोजना में इकाइयों की कुल संख्या 524 होगी और इकाइयों की कीमत सीमा 16,500 रुपये प्रति वर्ग फुट से शुरू होगी। 3 बीएचके + यूटिलिटी + सर्वेंट की इकाई का आकार 2392 वर्ग फुट और ⁠4 बीएचके + यूटिलिटी + सर्वेंट होगा 3101 वर्ग फुट होगा।

Image

गुरुग्राम लग्जरी प्रॉपर्टी

Gurugram Property:गुरुग्राम स्थित उबर-लग्जरी हाउसिंग परियोजना, अनंतम में शहर की सबसे ऊंची रेसिडेंशियल इमारत बनेगी। जिसमें ग्राउंड+59 फ्लोर होंगे। परियोजना में कुल 3 टावर में 524 यूनिट्स होंगे। इसके तहत कुल 1200 करोड़ का निवेश होगा। अनंतम लगभग 5.2975 एकड़ में फैला होगा। कंपनी इस प्रोजेक्ट से बिक्री के जरिए 2000 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद कर रही है। प्रोजेक्ट में क्लब हाउस 1 लाख वर्ग फुट में फैला होगा, साथ हीअलग-अलग इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स क्लब, एक बिजनेस सेंटर, एक डायनेमिक सोशियो भी शामिल होगा। एक संग्रहालय, एक आभूषण कैफे लॉबी और एक नॉलेज पार्क भी होंगे।

क्या है लोकेशन

डेवलपर गंगा रियल्टी, गुरुग्राम के सेक्टर 85 में अपने लग्जरी आवासीय प्रोजेक्ट अनंतम विकसित कर रहा है। यह द्वारका एक्सप्रेसवे, ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, एनएच-8 के करीब स्थित है, और IGI हवाई अड्डे से 20 मिनट की ड्राइविंग दूरी पर है। अनंतम लगभग 5.2975 एकड़ में फैला होगा और इसमें 3 प्रतिष्ठित टावर होंगे। गंगा रियल्टी परियोजना की फंडिंग आंतरिक संसाधनों और ग्राहक एडवांस से हासिल करेगी। पिछले साल नवंबर में गुरुग्राम के सेक्टर 84 में स्थित अपने पहले उबर-लग्जरी प्रोजेक्ट नंदका, के बाद दूसरा लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट है। कंपनी का का दावा है कि लॉन्च के एक दिन के अंदर ही यह ओवरसब्सक्राइब हो गया।

क्या है रेट

परियोजना में 3 और 4 बीएचके अपार्टमेंट के साथ-साथ एक सर्वेंट क्वार्टर और एक यूटिलिटी रूम भी होगा। परियोजना में इकाइयों की कुल संख्या 524 होगी और इकाइयों की कीमत सीमा 16,500 रुपये प्रति वर्ग फुट से शुरू होगी। 3 बीएचके + यूटिलिटी + सर्वेंट की इकाई का आकार 2392 वर्ग फुट और ⁠4 बीएचके + यूटिलिटी + सर्वेंट होगा 3101 वर्ग फुट होगा।

गंगा रियल्टी के संयुक्त प्रबंध निदेशक, विकास गर्ग ने बताया कि हम अगले पांच वर्षों में इस परियोजना को पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं। यह परियोजना आईजीआई हवाई अड्डे, ग्लोबल सिटी परियोजना और दिल्ली के महत्वपूर्ण मार्गों के लिए उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करती है। इस परियोजना के साथ, हम गुरुग्राम और दिल्ली रियल एस्टेट के रिकॉर्ड किए गए इतिहास में सबसे ऊंचे आवासीय टावर विकसित करेंगे।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article