बिजनेस

Higher EPS pension:कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! ज्यादा पेंशन के लिए अब 26 जून तक कर पायेंगे अप्लाई

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 2, 2023, 10:50 PM IST

Higher EPS pension deadline: ईपीएफओ ने ऊंची पेंशन के लिए आवेदन करने की समयसीमा तीन मई से बढ़ाकर 26 जून कर दी है, ये कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

Image

ईपीएफओ ने ऊंची पेंशन के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ाई

KEY HIGHLIGHTS
  1. ज्यादा पेंशन पाने के लिए आवेदन करने की समयसीमा अब 26 जून
  2. अब 26 जून तक ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे
  3. इससे पेंशनधारकों एवं मौजूदा अंशधारकों को आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा

Higher EPS pension update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ऊंची पेंशन (Higher EPS pension) पाने के लिए आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून कर दिया है।ईपीएफओ ने मंगलवार शाम को जारी एक बयान में कहा कि तीन मई को खत्म होने वाली समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून, 2023 कर दिया गया है। इस तरह पात्र कर्मचारी अब 26 जून तक अधिक पेंशन पाने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

ईपीएफओ ने उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर, 2022 के पेंशन संबंधी एक महत्वपूर्ण निर्णय पर अमल करते हुए मौजूदा अंशधारकों एवं सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को भी तीन मई, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा था।

इस अहम फैसले में न्यायालय ने कहा था कि ईपीएफओ को अपने मौजूदा एवं पूर्व अंशदाताओं को अधिक पेंशन का विकल्प चुनने का अवसर देना चाहिए। इसके लिए कुछ शर्तें एवं व्यवस्थाएं भी रखी गई थीं।

ईपीएफओ से समयसीमा को बढ़ाने का अनुरोध किया था

हालांकि कर्मचारी संगठनों के कई प्रतिनिधियों ने ईपीएफओ से समयसीमा को बढ़ाने का अनुरोध किया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए अधिक पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून करने का निर्णय किया गया है।

मौजूदा अंशधारकों को आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा

ईपीएफओ ने कहा कि कर्मचारियों, नियोक्ताओं एवं उनके संगठनों से आई मांगों पर विधिवत विचार करने के बाद समयसीमा बढ़ाई गई है। इससे पेंशनधारकों एवं मौजूदा अंशधारकों को आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article