बिजनेस

मर्जर के बाद HDFC बैंक ने ग्राहकों दिया झटका, कर्ज हुआ महंगा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 8, 2023, 01:33 PM IST

HDFC Bank Home Loan:बैंक ने अपने कुछ पीरियड के लोन पर फंड आधारित उधार दरों (MCLR) की बेंचमार्क सीमांत लागत में 15 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की है। ऐसे में होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के लोन की EMI बढ़ जाएगी

Image

HDFC बैंक

Photo : BCCL

HDFC Bank Home Loan: 1 जुलाई को मर्जर के बाद HDFC ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। दरअसल एचडीएफसी बैंक ने लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। बैंक ने अपने कुछ पीरियड के लोन पर फंड आधारित उधार दरों (MCLR) की बेंचमार्क सीमांत लागत में 15 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की है। ऐसे में होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के लोन की EMI बढ़ जाएगी। हालांकि होम लोन और कार लोन एक साल के लिए होते है इसलिए इन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

HDFC बैंक MCLR की क्या हैं दरें

HDFC बैंक के ओवरनाइट MCLR को 15 BPS बढ़ाकर 8.10 फीसदी से 8.25 फीसदी कर दिया गया है।

एक महीने की MCLR को 10 BPS बढ़ाकर 8.20 फीसदी से 8.30 फीसदी कर दिया गया है.

तीन महीने की MCLR को भी पिछले 8.50 प्रतिशत से 10 आधार अंक बढ़ाकर 8.60 प्रतिशत कर दिया गया है।

छह महीने की MCLR 5 BPS बढ़कर 8.85 प्रतिशत से बढ़कर 8.90 प्रतिशत हो गई है।

एक साल से अधिक पीरियड के लिए MCLR 9.05 फीसदी है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इन बातों पर तय होती ब्याज दर

MCLR तय करते समय कई बातों को ध्यान में रखा जाता है जिसमें रेपो रेट, जमा दर, ऑपरेटिंग कॉस्ट और कैश रिजर्व रेशो शामिल हैं। रेपो रेट में बदलाव का असर MCLR पर दिखता है। MCLR में बदलाव से लोन की ब्याज दरों पर भी असर पड़ता है, जिससे कर्ज लेने वाले की EMI बढ़ जाती है। HDFC बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई MCLR की दरें 7 जुलाई 2023 से लागू होगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article