बिजनेस

GST Big Decision: सिगरेट; गुटका; पान मसाला... किन सामानों पर लगेगा 40 फीसदी वाला 'स्पेशल जीएसटी टैक्स' ; पढ़ें पूरी लिस्ट

जीएसटी काउंसिल की 56वीं मीटिंग में टैक्स स्लैब को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। काउंसिल ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि अब सिर्फ दो स्लैब होंगे यानी 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। लग्जरी वस्तुओं जैसे तंबाकू, पान मसाला को 40 प्रतिशत स्लैब में रखा गया है। 12 और 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब को समाप्त कर दिया गया है।

Image

सिगरेट, पान मसाला सहित कई सामानों को 40 फीसदी टैक्स स्लैब में रखा गया।(फोटो साभार: IANS)

Photo : IANS

GST Council Meeting ने बुधवार को लोगों को राहत देते हुए माल एवं सेवा कर के तहत पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय कर संरचना को मंजूरी दे दी। इसमें रोजमर्रा के उपयोग वाले सामानों पर जीएसटी दरों में कटौती की गई है। हालांकि, सराकर ने कुछ लग्जरी सामानों को 40 प्रतिशत टैक्स स्लैब में रखा है। आइए जानते हैं किन सामानों को खरीदने के लिए आपको मोटा पैसा खर्च करना होगा।

इन चीजों पर 40 फीसदी टैक्‍स

सुपर लग्जगी गुड्स

पान मसाला

सिगरेट गुटखा

चबाने वाला तंबाकु

जर्दा

एडड शुगर, कार्बोनेटिड डिंक्स

एयरक्रॉफ्ट पर्सनल यूज वाले

लग्‍जरी कार

फास्‍ट फूड

अन्य फ्लेवर्ड/एरेटेड नॉन-अल्कोहलिक बेवरेजेस

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, एनर्जी/कैफीन ड्रिंक्स

बीड़ी

350cc से ऊपर मोटरसाइकिल

लग्जरी कारें, बड़ी हाइब्रिड कारें

यॉट्स, प्राइवेट एयरक्राफ्ट

रिवॉल्वर, पिस्टल

स्मोकिंग पाइप, हुक्का एसेसरी

इन सामानों पर लगेगा 5% टैक्स

हेयर ऑयल

टॉयलेट सोप

सोप बार

शैंपू

टूथब्रश

टूथपेस्ट

साइकिल

टेबलवेयर

किचनवेयर

अन्य घरेलू सामान

इन सामानों पर लगेगा 18% टैक्स

एयर कंडीशनिंग मशीन

32 इंच से बड़े टीवी

सभी टीवी

डिशवॉशिंग मशीन

छोटी कारें

350 सीसी या उससे कम की मोटरसाइकिलें

इन वस्तुओं पर जीएसटी 5% से घटाकर शून्य कर दिया गया

अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर दूध

छेना और पनीर

सभी भारतीय रोटियों पर शून्य दर लागू होगी

रोटी या पराठा या जो भी हो, उन सभी पर शून्य दर लागू होगी

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article