बिजनेस

Groww Share Price Today: ग्रो का स्टॉक मार्केट में धमाकेदार शुरुआत, 117 रुपये पर हुआ लिस्ट

Groww Share Price Today: बेंगलुरु स्थित फिनटेक यूनिकॉर्न बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड, जिसे ग्रो के नाम से भी जाना जाता है, अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद आज शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की।

Groww Share Price Today

शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ Groww

Groww Share Price Today : बेंगलुरु स्थित फिनटेक यूनिकॉर्न Billionbrains Garage Ventures Ltd, जिसे आमतौर पर Groww के नाम से जाना जाता है, आज स्टॉक मार्केट धमाकेदार डेब्यू किया। बीएसई पर 117 रुपये पर लिस्ट हुआ। एनएसई पर, शेयर आईपीओ मूल्य से 12 प्रतिशत प्रीमियम पर 112 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। कंपनी के IPO (इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग) को निवेशकों से भारी प्रतिक्रिया मिली थी। आईपीओ के समय इसका बाजार पूंजीकरण 69,144 करोड़ रुपये था।

Groww IPO GMP

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुसार, Groww IPO GMP आज ₹5 पर था, जो IPO प्राइस बैंड ₹100 प्रति शेयर के मुकाबले हल्का पॉजिटिव संकेत दिया था। निवेशक को करीब 5% लिस्टिंग लाभ का अनुमान था लेकिन उससे अधिक मिला। गौर हो कि पिछले कुछ दिनों में GMP में उतार-चढ़ाव देखा गया। 1 नवंबर को यह ₹16.7 तक गया था, जो अब ₹5 पर ठंडा हो गया है।

Groww IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस

Groww IPO ने कुल 17.60 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल किया।

कुल शेयर बिड: 6,41,87,00,400

कुल शेयर ऑफर: 36,47,76,528

सब्सक्रिप्शन

  • QIBs (क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स): 22.02 गुना
  • NIIs (नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशक): 14.20 गुना
  • RIIs (रिटेल इन्वेस्टर्स): 9.43 गुना

Groww IPO डिटेल

  • कुल IPO राशि: ₹6,632.30 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹100 प्रति शेयर
  • फ्रेश इश्यू: 10.60 करोड़ शेयर (₹1,060 करोड़)
  • ऑफर फॉर सेल (OFS): 55.72 करोड़ शेयर (₹5,572.30 करोड़)

फ्रेश इश्यू की राशि का उपयोग

बिजनेस एक्सपैंशन

टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना

सामान्य कॉरपोरेट जरूरतें

Lead Manager और Registrar

बुक रनिंग लीड मैनेजर: Kotak Mahindra Capital Co. Ltd

रजिस्ट्रार टू द इश्यू: MUFG Intime India Pvt. Ltd

IPO एलॉटमेंट और स्टेटस चेक लिंक: MUFG IPO Status

Groww IPO लिस्टिंग प्राइस अनुमान

वेब साइट्स के अनुसार, Groww शेयर लगभग ₹105 पर लिस्ट हो सकते हैं। मौजूदा GMP ट्रेंड के अनुसार, म्यूटेड से मॉडेस्ट लिस्टिंग गेन की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है, अगर आपको निवेश करना है तो एक्सपर्ट से संपर्क करें।)

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह Author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article