बिजनेस

कमर्शियल LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर सरकार ने दी ये अहम जानकारी, होटल-रेस्टोरेंट मालिक जरूर जान लें

सरकार ने मंगलवार, 17 मार्च को एक अंतर-मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की, जिसमें पेट्रोलियम, विदेश मामले, संचार और शिपिंग विभागों के अधिकारियों ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के भारत और उसकी अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस ब्रीफिंग का उद्देश्य पश्चिमी एशिया, विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में बन रही स्थिति के बारे में जनता को जानकारी देना था।

Image

कमर्शियल LPG सिलेंडर न्यूज

Commercial LPG cylender Delivery News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण भारत में कच्चे तेल और एलपीजी की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) रूट बंद होने से यह हालात बने हैं। कच्चे तेल का रिजर्व होने से स्थिति अभी काबू में है लेकिन एलपीजी को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मंगलवार को सरकार की ओर से फिर एलपीजी को लेकर प्रेस ब्रीफिंग की गई। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी को लेकर स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि, कंट्रोल में है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अफवाह पर ध्यान न दें।

कमर्शियल LPG सिलेंडर की डिलीवरी हो रही

कमर्शियल LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत फिर से हो गई है। बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, उत्तारखंड और राजस्थान में अलोकेशन आर्डर दिए जा चुके हैं। इन राज्यों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है। राज्यों ने प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल LPG के आवंटन के लिए अपनी प्रणालियां तैयार कर ली हैं। आने वाले दिनों में इसमें और सुधार होगा।

कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद

सरकार की ओर से बताया गया कि रिफाइनरी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। DAC सिस्टम में सुधार हुआ है और पैनिक बुकिंग कम हुई है। PNG कनेक्शन बढ़ाने और पाइपलाइन नेटवर्क विस्तार पर तेजी से काम चल रहा है। ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए 12,000 छापे और 15,000 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि LPG के संबंध में स्थिति अभी भी चिंताजनक है। किसी भी LPG वितरक पर कमी नहीं है। इसके अलावा सिलेंडर का वितरण सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पहले की तरह ही हो रही है। ऑनलाइन बुकिंग में बहुत सुधार हुआ है। लगभग 94% बुकिंग ऑनलाइन ही हो रही है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article