बिजनेस

धनतेरस-दिवाली से पहले Gold ने बनाया नया रिकॉर्ड, आज भाव इतने हजार रुपये बढ़ा, चेक करें ताजा रेट

सोने की कीमत में कमी आने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। 2025 में यह पीली धातु लगभग 50 प्रतिशत बढ़ चुकी है, और अगर 2022 से इस बढ़त को मापा जाए, तो कीमतें 140 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चल रहे वैश्विक आर्थिक बदलाव और मौद्रिक नीति की उम्मीदें इस धनतेरस पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की संभावना के साथ इस गति को बनाए रख रही हैं।

Image

सोने की कीमत

सोने और चांदी में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। आज MCX Gold पर सोने ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने की कीमत सोमवार को 1,23,977 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस तरह सोने में आज करीब 2600 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर फिर बढ़ने से, अमेरिकी प्रशासन में जारी गतिरोध तथा बढ़ती वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश की मांग में वृद्धि हुई। इसके चलते सोने और चांदी में बड़ी तेजी आई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 2,613 रुपये या 2.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,23,977 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 2,296 रुपये यानी 1.87 प्रतिशत चढ़कर 1,24,999 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले यह अनुबंध गुरुवार को 1,25,025 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

चांदी की कीमत 1,52,000 रुपये के पार निकली

इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 5,856 रुपये या चार प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,52,322 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसकी कीमत बृहस्पतिवार को सर्वकालिक उच्च स्तर 1,53,388 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 4,992 रुपये या 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,52,011 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव दो प्रतिशत से अधिक चढ़कर रिकॉर्ड 4,096.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत करीब 4.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49.44 डॉलर प्रति औंस रही।

धनतेरस-दिवाली तक और महंगा होने की आशंका

सोने की कीमत में कमी आने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। 2025 में यह पीली धातु लगभग 50 प्रतिशत बढ़ चुकी है, और अगर 2022 से इस बढ़त को मापा जाए, तो कीमतें 140 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चल रहे वैश्विक आर्थिक बदलाव और मौद्रिक नीति की उम्मीदें इस धनतेरस पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की संभावना के साथ इस गति को बनाए रख रही हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण यह तेजी आई है। कमजोर अमेरिकी डॉलर ने अन्य मुद्राओं में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए सोना अधिक किफायती बना दिया है, जिससे मांग को और बढ़ावा मिला है। इसलिए कीमत में अभी कमी की कोई उम्मीद नहीं है। धनतेरस-दिवाली तक और महंगा होने की आशंका है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article