बिजनेस

Gold Price Today 22 December 2023: फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम, जानिए आपके शहर में 24, 22, 18 कैरेट का क्या है ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 22, 2023, 05:52 PM IST

Gold Price Today, 18, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate Date: भारत में सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने शहर का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

सोना और चांदी के दाम फिर बढ़े

Photo : BCCL
Gold Price Today, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate Date: सोना-चांदी की कीमतों आज भी बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 300 रुपए बढ़कर 63,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में कीमती धातु 63,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 400 रुपए उछलकर 79,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले बंद में यह 79,100 रुपए पर बंद हुई थी। नीचे जानिए आपके शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव क्या है?
शहर22 कैरेट (कीमत रुपए में) 24 कैरेट (कीमत रुपए में) 18 कैरेट (कीमत रुपए में)
नई दिल्ली58,10063,35047,540
कोलकाता58,000 63,23047,450
मुंबई58,00063,230 47,450
चेन्नई58,60063,55048,000
लखनऊ58,10063,38047,540
पटना58,050 63,28047,490
पुणे58,00063,23047,450
अहमदाबाद58,05063,28047,490
जयपुर58,10063,38047,540
नागपुर58,00063,23047,450
चंडीगढ़58,10063,38047,540
सूरत58,05063,28047,490
भूवनेश्वर58,00063,23047,450
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:- नीचे जानिए कल और आज के भाव।
शुद्धता21/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम) 22/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 9996233562844
सोना 9956208662592
सोना 9165709857565
सोना 75046751 47133
सोना 5853646636764
चांदी 999 74550 रुपए प्रति किलो74918 रुपए प्रति किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी क्रमश: 2,050 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 24.45 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,050 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो ग्लोबल मार्केट में पिछले बंद से 13 अमेरिकी डॉलर अधिक है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के सीनियर एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को तीसरी तिमाही के लिए अमेरिकी विकास दर में गिरावट के बाद डॉलर इंडेक्स अगस्त की शुरुआत से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article