बिजनेस

Gold price prediction: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच क्या करें निवेशक - खरीदें, बेचें या रखें?

सोने की कीमतों में इस सप्ताह (19 मई 2025) उतार-चढ़ाव की संभावना है, जिसमें ₹91,500 से ₹95,500 के दायरे में कारोबार हो सकता है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी और मूडीज द्वारा अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाकर Aaa से Aa1 करने जैसे वैश्विक कारकों का असर सोने की मांग पर पड़ा है। ₹90,500 का स्तर एक मजबूत समर्थन (सपोर्ट) बना हुआ है और जब तक यह स्तर नहीं टूटता, तब तक विशेषज्ञ नई बिकवाली से बचने की सलाह दे रहे हैं। बाजार में फिलहाल मिश्रित संकेत हैं, ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहकर होल्ड की रणनीति अपनानी चाहिए।

Image

जानिए सोने कीमतों का पूर्वानुमान

Photo : iStock

Gold price prediction: सोने को आमतौर पर सबसे सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता है। लेकिन गिरावट भरे दौर में अभी लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या यह आगे भी बढ़ता रहेगा। इसकी पीछे की वजह अमेरिका-चीन ट्रेड डील में मिला नया अपडेट और मूडीज का क्रेडिट रेटिंग का घटाया जाना है। पिछले हफ्ते की बात करें तो सोने की कीमतों में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। हफ्ते के अंत तक यह 6 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। इसकी मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी रही। दोनों देशों के बीच 90 दिनों का टैरिफ ब्रेक निवेशकों की चिंता को कम करने वाला कदम माना जा रहा है, जिससे सोने की सुरक्षित निवेश मांग में गिरावट आई।

अमेरिकी आर्थिक डेटा और डॉलर का असर

हालांकि अमेरिका में खुदरा बिक्री और महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने थोड़ी राहत दी, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप और फेडरल रिजर्व गवर्नर पॉवेल की टिप्पणियों से बाजार में फिर से अस्थिरता आ गई। मूडीज द्वारा अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को Aaa से Aa1 पर लाया गया है, जो देश के बढ़ते कर्ज और ब्याज दरों की चिंताओं को दर्शाता है। इससे सोने की मांग को थोड़ी मजबूती मिल सकती है, लेकिन फिलहाल बाजार मिश्रित संकेतों से जूझ रहा है।

कीमतों का पूर्वानुमान

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, इस सप्ताह सोना घरेलू बाजार में ₹91,500 से ₹95,500 के दायरे में रह सकता है। ₹90,500 का स्तर मजबूत सपोर्ट बना हुआ है और जब तक यह स्तर नहीं टूटता, तब तक नई बिकवाली से बचना चाहिए।

वर्तमान में निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। जब तक सोना ₹90,500 के नीचे नहीं जाता, तब तक होल्ड करने की सलाह दी जा रही है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त किए गए विचार विश्लेषकों के निजी हैं। यह टाइम्स नाउ नवभारत के विचार नहीं हैं। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।)

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article