बिजनेस

Gold Price Rise 2024: गोल्ड ने 2024 में निवेशकों को बनाया मालामाल, सेंसेक्स से दोगुना हुआ फायदा

Gold returns 2024: 2024 में गोल्ड ने निवेशकों को 19% रिटर्न दिया है। गोल्ड की कीमतों में वृद्धि के पीछे महंगाई, ब्याज दरों में कमी और केंद्रीय बैंकों की गोल्ड खरीदारी जैसी वजह हैं।

Image

सोने चांदी के निवेेश से कमाई।

Photo : iStock

Gold returns 2024: 2024 में गोल्ड ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस साल की शुरुआत से अब तक, गोल्ड ने 19 फीसदी का रिटर्न दिया है, जो कि सेंसेक्स के दिए गए 8.35 फीसदी के रिटर्न से भी दोगुना है। गोल्ड के निवेशकों के लिए यह साल बेहद फायदेमंद साबित हुआ है।

गोल्ड की कीमत में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

1 जनवरी 2024 को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 63,970 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो कि 23 दिसंबर तक बढ़कर 76,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इस दौरान गोल्ड की कीमत में 12,190 रुपये प्रति 10 ग्राम या 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

गोल्ड की कीमत बढ़ने के प्रमुख कारण

  • महंगाई से बचाव: गोल्ड को वैश्विक स्तर पर महंगाई से बचाव का एक अच्छा साधन माना जाता है। जब महंगाई बढ़ती है, तो गोल्ड की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं।
  • ब्याज दरों में कमी: गोल्ड और ब्याज दरों के बीच हमेशा विपरीत संबंध होता है। जब ब्याज दरें घटती हैं, गोल्ड की कीमतें बढ़ती हैं। इस साल सितंबर से दिसंबर के बीच अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती से गोल्ड की कीमतों में तेजी आई।

गोल्ड की बढ़ती डिमांड

गोल्ड की बढ़ती कीमतों के पीछे एक और कारण है बढ़ती हुई मांग। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार, भारत में गोल्ड की मांग 2024 में 700 से 750 टन के बीच रह सकती है।

केंद्रीय बैंकों की गोल्ड की खरीदारी

दुनिया भर के केंद्रीय बैंक भी गोल्ड की खरीदारी कर रहे हैं। भारत के रिज़र्व बैंक (RBI) ने 2024 के पहले 10 महीनों में 77 टन गोल्ड खरीदा है, जिसमें से 27 टन गोल्ड केवल अक्टूबर में खरीदा गया। यह 2023 की समान अवधि में खरीदी गई गोल्ड की तुलना में पांच गुना अधिक है।

इसके अलावा, तुर्की और पोलैंड ने भी बड़ी मात्रा में गोल्ड खरीदी है। तुर्की ने 72 टन और पोलैंड ने 69 टन गोल्ड खरीदी है।

2024 में गोल्ड ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है और इसके पीछे महंगाई, ब्याज दरों में गिरावट, और केंद्रीय बैंकों द्वारा गोल्ड की खरीदारी जैसे कारक हैं। गोल्ड की कीमतों में भविष्य में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, और यह निवेशकों के लिए एक अच्छा निवेश विकल्प बना हुआ है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article