बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 25 Oct 2022: दिवाली के अगले ही दिन महंगा हो गया सोना, जानें अब कितना है दाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 03:03 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 25 October 2022: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में उतार - चढ़ाव से गोल्ड की कीमसत प्रभावित होती है।

Image

Gold and Silver Rate Today: दिवाली के अगले ही दिन महंगा हुआ सोना

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।
  • आज घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है।
  • पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.88 के स्तर पर बंद हुआ था।

Gold and Silver Rate Today, 25 October 2022: अमेरिकी डॉलर में गिरावट के बाद मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा 0.08 फीसदी या 42 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50,622 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी की बात करें, तो इसकी वायदा कीमत 0.23 फीसदी या 132 रुपये की तेजी के साथ 57,880 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर पर लिए जाने वाले फैसले का इंतजार है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,062 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 55,555 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। सोने की हाजिर कीमतों में पिछले दो सप्ताह में 1,700 रुपये से अधिक की गिरावट आई है, जबकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान हाजिर बाजार में चांदी लगभग 5,300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

डॉलर के मुकाबले बढ़ा रुपया

डोमेस्टिक स्टॉक मार्केट में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 26 पैसे बढ़कर 82.62 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 82.71 के स्तर पर खुला था। मालूम हो कि सोमवार को दिवाली के अवसर पर विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

ग्लोबल मार्केट में इतनी है कीमती धातुओं की कीमत

ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो आज सोना सस्ता हुआ है और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 0.13 फीसदी नीचे 1654 डॉलर पर आ गया, वहीं चांदी 0.65 फीसदी चढ़कर 19.19 डॉलर पर आ गई। चांदी के अलावा सभी कीमती धातुएं सस्ती हुई। जिंक 1.21 फीसदी नीचे 2928 डॉलर, एल्युमिनियम 0.16 फीसदी नीचे 2206 डॉलर और कॉपर 1.27 फीसदी नीचे 343 डॉलर पर पहुंच गया।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article