बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 18 Nov 2022: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, जानिए कितने का हुआ सोना

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 18, 2022, 12:34 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 18 November 2022: सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। आइए जानते हैं कि देश और दुनिया में गोल्ड और सिल्वर कितना सस्ता हुआ है।

Image

Gold and Silver Rate Today: मजबूत हुआ रुपया, जानिए कितने का हुआ सोना

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 18 November 2022: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन देश में गोल्ड की कीमत सपाट स्तर पर है, लेकिन चांदी की कीमत में जोरदार उछाल आया है। ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो वहां गोल्ड और सिल्वर की कीमत में भारी कमी आई है। सिर्फ सोना और चांदी ही नहीं, अन्य कीमती धातुएं भी सस्ती हुई हैं। आइए जानते हैं शुक्रवार को कौन सी कमोडिटी सस्ती हुई और कौन सी महंगी।

एमसीएक्स पर इतना है दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना वायदा 52,844 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग अपरिवर्तित रहा। इस बीच, चांदी का वायदा भाव 0.43 फीसदी या 262 रुपये की तेजी के साथ 61,240 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

पिछले सत्र में इतनी थी गोल्ड-सिल्वर की कीमत

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक हाजिर बाजार में गुरुवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 52,894 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 61,253 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना है दाम

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 0.71 फीसदी गिरकर 1763 डॉलर पर आ गया। चांदी 2.54 फीसदी गिरकर 21.18 डॉलर पर आ गई। कॉपर की कीमत 2.44 फीसदी गिरकर 368 डॉलर पर आ गई। जिंक और एल्युमिनियम का दाम क्रमश: 3054 डॉलर और 2412 डॉलर हो गया।

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में उतार- चढ़ाव से भी सोने की कीमत प्रभावित होती है। विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 81.54 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया 81.59 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में भारतीय रुपया 38 पैसे फिसलकर 81.64 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article