बिजनेस

देवउठनी एकादशी पर आज महंगा हो गया है गोल्ड, चांदी की भी बढ़ गई है कीमत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 11:51 AM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 04 November 2022: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल तीसरी तिमाही में यानी जुलाई से सितंबर के दौरान 1,181 टन सोना बिका है।

Image

Gold and Silver Rate Today: देवउठनी एकादशी पर आज महंगा हो गया है गोल्ड और सिल्वर

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 04 November 2022: 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) पर अमेरिकी डॉलर में गिरावट के बीच शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आई। इसके साथ ही आज चांदी की कीमत भी बढ़ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold Price) 0.31 फीसदी या 156 रुपये बढ़कर 50,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह चांदी की वायदा कीमत (Silver Price) 0.51 या 299 रुपये की तेजी के साथ 58,625 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

10 अक्टूबर से 1,000 रुपये सस्ता हुआ है सोना

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक हाजिर बाजार में गुरुवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,114 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 57,049 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। सोने के हाजिर भाव में 10 अक्टूबर से अब तक 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की गिरावट आई है, जबकि चांदी की हाजिर कीमतों में पिछले चार सप्ताह में 3,600 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की तेजी आई है।

डॉलर के मुकाबले 25 पैसे चढ़ा रुपया

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 25 पैसे की बढ़त के साथ 82.63 रुपये पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 82.85 के स्तर पर खुला और फिर यह बढ़कर 82.63 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यानी गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरकर 82.88 पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर इंडेक्स 0.22 फीसदी गिरकर 112.67 के स्तर पर आ गया। मालूम हो कि डॉलर इंडेक्स छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाता है।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 677.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article