बिजनेस

Gold-Silver Price Today 4 March 2025: चीन-अमेरिका टैरिफ वार के बीच क्या है सोना-चांदी का दाम, जानें अपने शहर के रेट

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 4th March 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। यहां आपको हर ताजा अपडेट मिलेगा, साथ ही अपने शहर में आज के रेट भी जान सकते हैं। आमतौर पर, ज्वेलरी में 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, जिसकी शुद्धता 91.6% होती है। हालांकि, कई बार इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को 22 कैरेट बताकर बेचा जाता है। इसलिए, जब भी आभूषण खरीदें, तो उसकी हॉलमार्किंग की जांच अवश्य करें।

Image

सोना-चांदी का भाव।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 4 March 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। जहां एक तरफ अमेरिका-चीन में जारी टैरिफ वार के बीच दुनिया के बाजार में डर का माहौल है। वहीं मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का दाम पिछले बंद 85320 रुपये के मुकाबले पर पहुंच गया। दूसरी तरफ चांदी का रेट पिछले बंद 94398 रुपये प्रति किलो पर आ गया। वहीं शाम के रेट की बात करें तो सोने का रेट 86432 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 95293 प्रतिकिलो पर आ गया है। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99985320 रुपये85817 रुपये86432
सोना 99584978 रुपये85473 रुपये86086
सोना 91678153 रुपये78608 रुपये79172
सोना 75063990 रुपये64363 रुपये64824
सोना 58549912 रुपये50203 रुपये50563
चांदी 99994398 रुपये/किलो94873 रुपये/किलो95293

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹80710₹88050₹66410
मुंबई में सोना का भाव₹80710₹89050₹66040
दिल्ली में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
कोलकाता में सोना का भाव₹80710₹88050₹66040
अहमदाबाद में सोना का भाव₹80760₹88100₹66080
जयपुर में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
पटना में सोना का भाव₹80760₹88100₹66080
लखनऊ में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
गाजियाबाद में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
नोएडा में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
अयोध्या में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
गुरुग्राम में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article