Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 21 May 2024: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आईं। कमजोर वैश्विक रुख और मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमत में 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई। सोने की कीमत 550 रुपये गिरकर 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले सत्र में सोना 75,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 1,600 रुपये टूटकर 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। पिछले सत्र में यह 96,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर 2,420 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव 22 डॉलर नीचे है। चांदी का भाव 31.60 डॉलर प्रति औंस था।
ये भी पढ़ें -
सोने-चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 73383 | 74222 | 74214 |
| सोना 995 | 73089 | 73925 | 73917 |
| सोना 916 | 67219 | 67987 | 67980 |
| सोना 750 | 55037 | 55667 | 55661 |
| सोना 585 | 42929 | 43420 | 43415 |
| चांदी 999 | 86373 रुपए किलो | 92444 रुपए किलो | 92873 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price (प्रति 1 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | ₹ 68600 | ₹ 74840 | ₹ 56190 |
| मुंबई | ₹ 68300 | ₹ 74510 | ₹ 55880 |
| दिल्ली | ₹ 68450 | ₹ 74660 | ₹ 56000 |
| कोलकाता | ₹ 68300 | ₹ 74510 | ₹ 55880 |
| अहमदाबाद | ₹ 68350 | ₹ 74560 | ₹ 55920 |
| जयपुर | ₹ 68450 | ₹ 74660 | ₹ 56000 |
| पटना | ₹ 68440 | ₹ 74660 | ₹ 55990 |
| लखनऊ | ₹ 68540 | ₹ 74760 | ₹ 56080 |
| गाजियाबाद | ₹ 68540 | ₹ 74760 | ₹ 56080 |
| नोएडा | ₹ 68540 | ₹ 74760 | ₹ 56080 |
| अयोध्या | ₹ 68010 | ₹ 74180 | ₹ 55650 |
| गुरुग्राम | ₹ 68010 | ₹ 74180 | ₹ 55650 |
| चंडीगढ़ | ₹ 68010 | ₹ 74180 | ₹ 55650 |
| भूवनेश्वर | ₹ 67860 | ₹ 74030 | ₹ 55520 |
क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।
कैसे तय होती हैं सोने चांदी की कीमतें
भारत में सोने और चांदी की कीमतें डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत सहित कई कारकों पर निर्भर करती हैं। वैश्विक मांग भी कीमती धातुओं की दर में देखे गए रुझान को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
