बिजनेस

आज 21 जून 2025 को सोने-चांदी का भाव क्या है, जानिए आपके शहर में कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 June 2025, (Gold-Silver Rate Today in Hindi) : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय परिस्थितियों की वजह से कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। आइए जानते हैं लखनऊ, दिल्ली, पटना, मुंबई, चंडीगढ़, अयोध्या,चेन्नई, अहमदाबाद समेत आपके शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोने की कीमत क्या है।साथ ही जानिए चांदी की कीमतों में क्या बदलाव हुए।

Image

जानिए आज क्या है सोना-चांदी का रेट

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 June 2025, (Gold-Silver Rate Today in Hindi) : कमजोर वैश्विक रुझानों और घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं व स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली के चलते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9% शुद्धता वाला सोना 600 रुपये टूटकर 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1,00,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 550 रुपये गिरकर 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट देखी गई। यह 2,000 रुपये टूटकर 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि गुरुवार को यह 1,07,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव रहेगा।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स के मुताबिक सोना-चांदी का भाव

शुक्रवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत घटकर 98691 रुपये और चांदी का रेट घटकर 106775 रुपये/किलो पर पहुंच गया। सोना 995 (23 कैरेट) की कीमत 98691 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोना 916 (22 कैरेट) की कीमत 90401 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोना 750 (18 कैरेट) की कीमत 74018 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोना 585 (18 कैरेट) की कीमत 57734 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)24 कैरेट सोना का भाव रुपए में22 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹100470 ₹92090₹75790
मुंबई में सोना का भाव₹100470 ₹92090₹75350
दिल्ली में सोना का भाव₹100620 ₹92240₹75470
कोलकाता में सोना का भाव₹100470₹92090₹75350
पटना में सोना का भाव₹100520 ₹92140₹75390
जयपुर में सोना का भाव₹100620 ₹92240₹75470
लखनऊ में सोना का भाव₹100620₹92240₹75470
गुरुग्राम में सोना का भाव₹100620₹92240₹75470
गाजियाबाद में सोना का भाव₹100620₹92240₹75470
नोएडा में सोना का भाव₹100620₹92240₹75470
अयोध्या में सोना का भाव₹100620₹92240₹75470
भूवनेश्वर में सोना का भाव₹100470 ₹92090₹75350
अमरावती में सोना का भाव₹100470₹92090₹75350
हैदराबाद में सोना का भाव₹100470₹92090₹75350
बेंगलुरु में सोना का भाव₹100470₹92090₹75350
गुवाहाटी में सोना का भाव₹100470₹92090₹75350
केरल में सोना का भाव₹100470₹92090₹75350
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹100620 ₹92240₹75470
अहमदाबाद में सोना का भाव₹100620 ₹92240₹75470

वैश्विक तनाव और ब्याज दरों का असर

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने बताया कि चांदी एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई है और तीन सप्ताह में पहली बार साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि निवेशकों ने इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अन्य बाजारों में घाटे की भरपाई के लिए सर्राफा सौदों से बाहर निकलना शुरू किया। इसके अलावा बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने से भी कीमती धातुओं की तेजी पर ब्रेक लगा। हालांकि, वैश्विक तनाव और रुपये की कमजोरी से घरेलू बाजार में कीमतों को आंशिक सहारा मिलता रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख

वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.5% या 16.72 डॉलर की गिरावट के साथ 3,353.67 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, हाजिर चांदी 0.77% टूटकर 36.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

भविष्य की दिशा क्या?

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध) जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़ी नीतिगत गतिविधियों, व्यापार शुल्क और पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव पर निवेशकों की नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका की भागीदारी में किसी भी तरह की कमी से सोने पर दबाव बनेगा, जबकि अगर तनाव बढ़ता है तो सोने की कीमतों को फिर से समर्थन मिल सकता है।

वायदा बाजार में सोने का भाव चढ़ा

शुक्रवार को मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों द्वारा किए गए ताजा सौदों के चलते वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त आपूर्ति वाले सोने का भाव 754 रुपये यानी 0.76% की बढ़त के साथ 98,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस अनुबंध में कुल 14,251 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि बाजार भागीदारों की ताजगी से भरी गतिविधियों के कारण कीमतों में तेजी आई है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.72% घटकर 3,346.58 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वायदा बाजार में चांदी के भाव में तेजी

शुक्रवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला, जब प्रतिभागियों ने अपने दांव बढ़ाए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई आपूर्ति वाला चांदी अनुबंध 2,132 रुपये यानी 1.99% की बढ़त के साथ 1,05,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इस अनुबंध में कुल 13,470 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार में भागीदारी बढ़ने और ताजा सौदों की वजह से चांदी के भाव में तेजी आई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क स्थित कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 2.02% गिरावट के साथ 35.64 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

इंदौर में सोना का भाव

स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के मुताबिक, सोना 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी का सिक्का 1,200 रुपये प्रति नग रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article