बिजनेस

Godrej Properties: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदे 10 लैंड पार्सल, दिल्ली-नागपुर समेत कई शहरों में है जमीन

Godrej Properties: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कारोबार का विस्तार करने के इरादे के साथ पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने के लिए 10 लैंड पार्सल खरीदे हैं।

Image

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदे 10 लैंड पार्सल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदी जमीन
  • कंपनी ने 10 लैंड पार्सल खरीदे
  • कई शहरों में हैं ये लैंड पार्सल

Godrej Properties: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कारोबार का विस्तार करने के इरादे के साथ पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने के लिए 10 लैंड पार्सल खरीदे हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने निवेशकों को बताया है कि इसने 21,225 करोड़ रुपये की अपेक्षित फ्यूचर बुकिंग वैल्यू के साथ 10 नई परियोजनाएं पोर्टफोलियो में जोड़ी हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज के एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने निवेशकों के साथ हुई एक बैठक में कहा कि बिजनेस ग्रोथ के लिए कोई ऊपरी सीमा नहीं है और अगर सही अवसर मिले तो कंपनी और अधिक जमीन खरीदेगी।

ये भी पढ़ें -

35,000 करोड़ का निवेश

पिरोजशा ने कहा अगर हम बड़े अवसर देखें, तो निश्चित रूप से 20,000 करोड़ रुपये अपर लिमिट नहीं है। हमने पिछले वर्षों में ऐसा देखा है, जैसे वित्त वर्ष 2022-23 में जहां मुझे लगता है कि 15,000 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था, अंत में 35,000 करोड़ या उससे अधिक का निवेश हुआ।

किन शहरों में खरीदी जमीन

पिरोजशा ने कहा कि इसलिए निश्चित तौर पर मैं इस 20,000 करोड़ रुपये को ऊपरी सीमा नहीं मानता। हम उम्मीद करेंगे कि अगर हमें सही अवसर मिले तो हम इससे आगे निकल जाएंगे। वित्त वर्ष 2023-24 में खरीदे गए 10 भूखंड में से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चार, बेंगलुरु और हैदराबाद में दो-दो और कोलकाता और नागपुर एक-एक लैंड पार्सल शामिल हैं।

कंपनी के वित्तीय नतीजे

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर 725.27 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इनकम बढ़कर 4,334.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 1.25 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र डिस्ट्रिब्यूट किया। इसे 2024-25 में 1.5 करोड़ वर्ग फुट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article