बिजनेस

Freedom Stock: एक साल में 140 फीसदी उछला! कुछ ही दिनों में होगा 1750 रुपये के पार, एक्सपर्ट ने मीडियम टर्म के क्यों दिया ये टारगेट

Freedom Stock: शॉर्ट टर्म या शॉर्ट टू मीडियम टर्म में अमारा राजा के लिए 1750 रुपये का प्राइस टारगेट रखना चाहिए। यदि आप Long term के तौर पर निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये स्टॉक काफी अच्छा विकल्प बनता है। Amara Raja share को खरीदने पर एक्सपर्ट ने क्या राय दी है, चलिए जानते हैं।

Image

अमारा राजा शेयर प्राइस टारगेट।

Photo : Times Now Digital

Freedom Stock: बाजार में निवेशक उतार-चढ़ाव के दौरान शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। यदि आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने 'Freedom Stock' के बारे में बताया है। उन्होंने Amara Raja share को खरीदने पर अपनी राय दी है। एक्सपर्ट ने निवेश की समयसीमा और Share Price Target भी दिया है। तो चलिए जानते हैं कि Amara Raja share को Buy को लेकर एक्सपर्ट की क्या राय है...

Amara Raja share price target: इस टारगेट के साथ निवेश की राय

एक्सपर्ट और SBICAPS Securities के Sunny Agrawal ने निवेश के लिए Amara Raja share का सुझाया है। एक्सपर्ट सनी अग्रवाल के मुताबिक, "आज का मेरा चुनाव Amara Raja share होगा, जो कि पहले Amara Raja Battery के नाम से जाना जाता था।" एक्सपर्ट के मुताबिक,"यदि प्राइस टारगेट की बात मैं करूं तो शॉर्ट टर्म या शॉर्ट टू मीडियम टर्म में इसके लिए 1750 रुपये का प्राइस टारगेट रखना चाहिए। यदि आप Long term के तौर पर निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये स्टॉक काफी अच्छा विकल्प बनता है। क्योंकि कंपनी का जो बैटरी सेगमेंट में प्रेजेंस है वो काफी अच्छा है।" एक्सपर्ट ने इस शेयर में निवेश के लिए समयसीमा 6 महीने की दी है।

Amara Raja बड़े ब्रांड जैसे अमरॉन और पावर जोन के लिए जाना जाता है। कंपनी ने हाल ही में एक लिथियम आयन सेल और बैटरी पैक के लिए गीगा फैक्ट्री का घोषणा की थी। इसमें कंपनी 9500 करोड़ रुपये अगले 10 सालों में निवेश करेगी।"

Amara Raja share price History

BSE Analytics के अनुसार, पिछले एक महीने में इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में इसने 72.82 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 140.78 फीसदी का रिटर्न दिया है। Amara Raja share का पिछले 52 हफ्ते का हाई 1774.90 रुपये रहा है। पिछले 52 हफ्ते का लो 599 रुपये रहा है।

Watch Video: यहां देखें पूरा वीडियो

Amara Raja share price का अपडेट

Amara Raja share 9 अगस्त 2024, शुक्रवार को 5.95 या 0.40% की बढ़त के साथ 1,504.85 रुपये पर बंद हुआ था।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article