बिजनेस

Foreign Investment In Real Estate: रियल एस्टेट सेक्टर में घरेलू निवेशकों का निवेश हुआ दोगुना, विदेशी निवेश 30% घटा

Foreign Investment In Real Estate: घरेलू निवेशकों ने पिछले साल रियल एस्टेट सेक्टर में 1.51 अरब डॉलर का निवेश किया, जबकि 2022 वर्ष में यह 68.7 करोड़ डॉलर रहा।

Image

रियल एस्टेट में विदेशी निवेश

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रियल एस्टेट सेक्टर में विदेशी निवेश घटा
  • घरेलू निवेशकों का निवेश हुआ दोगुना
  • इंस्टीट्यूशनल निवेश 6.5 अरब डॉलर रहा

Foreign Investment In Real Estate: भारतीय रियल एस्टेट में विदेशी निवेशकों की तरफ से किया गया निवेश पिछले साल 2023 में 30 प्रतिशत घटकर 2.73 अरब डॉलर रह गया है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी वेस्टियन का कहना है कि इस सेक्टर में घरेलू निवेशकों की तरफ से किया गया निवेश दो गुना से अधिक बढ़कर 1.51 अरब डॉलर हो गया है। आंकड़ों के अनुसार, रियल एस्टेट में कुल इंस्टीट्यूशनल निवेश 2023 में 12 प्रतिशत घटकर 4.3 अरब डॉलर रह गया, जो 2022 में 4.9 अरब डॉलर था। कंसल्टेंसी कंपनी ने कहा कि विदेशी निवेशकों के सतर्क रुख के कारण उनका निवेश सालाना आधार पर 30 प्रतिशत गिर गया, लेकिन घरेलू निवेशकों का निवेश 120 प्रतिशत बढ़ा है।

ये भी पढ़ें -

2022 में कितना था घरेलू निवेशकों का निवेश

घरेलू निवेशकों ने पिछले साल रियल एस्टेट सेक्टर में 1.51 अरब डॉलर का निवेश किया, जबकि 2022 वर्ष में यह 68.7 करोड़ डॉलर रहा। हालांकि, विदेशी निवेशकों का फंड पिछले साल कम होकर 2.73 अरब डॉलर रहा, जबकि 2022 में यह 3.92 अरब डॉलर था।

घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी

इस तरह रियल एस्टेट में घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी 2022 में 14 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 35 प्रतिशत हो गई। वेस्टियन के सीईओ श्रीनिवास राव के अनुसार रियल एस्टेट सेक्टर में मांग में अनिश्चितता के बावजूद पूरे वर्ष निवेश मजबूत रहा। घरेलू निवेशकों की सकारात्मक धारणा ने रियल एस्टेट बाजार को उत्साहित बनाए रखा।

5 साल में सबसे कम रहा निवेश

साल 2023 में निवेश पांच साल के निचले स्तर पर फिसल गया। लेकिन वेस्टियन को भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन और योजनाबद्ध इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की एक स्वस्थ प्रॉसेस के दम पर 2024 में रिकवरी की उम्मीद है।

भारतीय रियल एस्टेट में 2019 में इंस्टीट्यूशनल निवेश 6.5 अरब डॉलर रहा। साल 2020 में ये निवेश 5.9 अरब डॉलर और 2021 में 4.8 अरब डॉलर रहा था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article