बिजनेस

Fixed Deposit: अब 444 दिन की FD पर 7.85% ब्याज देगा IDBI बैंक

Fixed Deposit: IDBI बैंक ने 444 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दर को 7.85 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। बैंक ने कहा कि यह वृद्धि ‘उत्सव सावधि जमा’ को अधिक प्रतिफल चाहने वाले ग्राहकों के लिए और भी अधिक आकर्षक बनाती है।

Image

आईडीबीआई बैंक ने एफडीआई रेट बढ़ाया

Fixed Deposit: अधिक जमा हासिल करने के लिए आईडीबीआई बैंक ने मंगलवार को 444 दिन की सावधि जमा (FD) पर ब्याज दर को 7.85 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। यह बढ़ोतरी सीमित अवधि के लिए की गई है। आईडीबीआई बैंक ने बयान में कहा कि अब 444 दिन और 375 दिन की अवधि वाली सावधि जमाओं पर क्रमशः 7.85 प्रतिशत और 7.75 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज दिया जाएगा।

बैंक ने कहा कि यह वृद्धि ‘उत्सव सावधि जमा’ को अधिक प्रतिफल चाहने वाले ग्राहकों के लिए और भी अधिक आकर्षक बनाती है। बयान के मुताबिक, यह प्रस्ताव 30 सितंबर, 2024 तक वैध है। ग्राहक बैंक की वेबसाइट या मोबाइल बैंकिंग ऐप या बैंक की किसी भी शाखा के जरिये आसानी से उत्सव सावधि जमा का लाभ ले सकते हैं।

इसके अलावा, आईडीबीआई बैंक उत्सव सावधि जमा योजना के तहत अन्य विशेष अवधि पर प्रतिस्पर्धी दरों की पेशकश जारी रखेगा। इसके तहत 700 दिन की अवधि के लिए 7.70 प्रतिशत की अधिकतम दर से ब्याज दिया जाता है, जबकि 300 दिन की अवधि के लिए यह 7.55 प्रतिशत है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article