बिजनेस

LIC beats SBI: इतिहास में पहली बार LIC ने SBI को छोड़ा पीछे, बना सबसे ज्यादा वैल्युएबल PSU स्टॉक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 18, 2024, 09:00 AM IST

LIC beats SBI: कंपनी PSU स्टॉक में सबसे ज्यादा ज्यादा वैल्युएबल कंपनी बन गई है। LIC के शेयर ने पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार को 918.45 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया।

Image

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

Photo : iStock

LIC beats SBI: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने इतिहास में पहली बार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को पछाड़ दिया है। इसके साथ कंपनी PSU स्टॉक में सबसे ज्यादा ज्यादा वैल्युएबल कंपनी बन गई है। LIC के शेयर ने पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार को 918.45 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया। जिसके बाद कंपनी का मार्केट बढ़कर 5.65 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। हालांकि, बाद में इसका शेयर 0.51% गिरकर 888 रुपए पर बंद हुआ, जिससे इसका मार्केट कैप भी कम होकर 5.61 लाख करोड़ रुपए हो गया।

वहीं SBI के शेयर में करीब 2% की गिरावट रही, यह 626 रुपए पर बंद हुआ। इससे कंपनी का मार्केट कैप भी गिरकर 5.59 लाख करोड़ रुपए पर आ गया।

एक साल में शेयर 26% से ज्यादा बढ़ा

LIC के शेयर ने बीते 6 महीने में अपने निवेशकों को 44% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। एक साल में शेयर 26% से ज्यादा बढ़ा है। LIC का शेयर अपने 52-वीक लो 530 रुपए से 67% ऊपर आ चुका है। वहीं SBI के शेयर ने निवेशकों को पिछले 6 महीने में केवल 5% का ही रिटर्न दिया है। बीते एक साल की बात करें तो इसका शेयर सिर्फ 6% ही बढ़ा है।

4 मई 2022 को आया था IPO

LIC का IPO 4 मई 2022 को आया था। तब IPO के जरिए सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। यह IPO 21,000 करोड़ रुपए का था। इसका प्राइस बैंड 902-949 रुपए तय किया गया था और लिस्टिंग 867 रुपए पर हुई थी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article