बिजनेस

BSE Smallcap stock: लॉजिस्टिक कंपनी में एफआईआई की एंट्री, FY25 में मुनाफा 70% बढ़कर ₹121 करोड़ हुआ

BSE Smallcap stock: स्मॉलकैप कंपनी सिंधु ट्रेड लिंक लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार, 3 जून को जबरदस्त हलचल देखी गई। कंपनी के मार्च 2025 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के वित्तीय नतीजों की घोषणा के बाद, निवेशकों का रुझान इस स्टॉक की ओर बढ़ा है।

Image

स्मॉल-कैप कंपनी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

BSE Smallcap stock: बीएसई स्मॉलकैप कंपनी सिंधु ट्रेड लिंक लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार, 3 जून को जबरदस्त हलचल देखी गई। कंपनी के मार्च 2025 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के वित्तीय नतीजों की घोषणा के बाद, निवेशकों का रुझान इस स्टॉक की ओर बढ़ा है। इसके साथ ही, चौथी तिमाही में एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) की हिस्सेदारी भी देखने को मिली है।

इस दौरान कंपनी के शेयर 4% की तेजी के साथ ₹22.84 पर खुले, जो दिन का उच्चतम स्तर रहा। सुबह 10:15 बजे तक यह शेयर ₹22.12 पर कारोबार कर रहा था, जिसमें लगभग 4.15 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ। यह स्टॉक अपने 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

FY25 में मुनाफा 70% बढ़ा

मार्च 2025 तिमाही में कंपनी ने अपने घाटे को घटाकर ₹58 करोड़ कर लिया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹101.9 करोड़ था। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय इस तिमाही में 30% बढ़कर ₹576.5 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹444.9 करोड़ थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 70% बढ़कर ₹121.58 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह ₹70.7 करोड़ था। कंपनी की वार्षिक आय ₹1,731 करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹1,685 करोड़ से थोड़ी अधिक है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न और एफआईआई की एंट्री

मार्च 2025 तिमाही के अंत में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.96% रही। इस दौरान एफआईआई ने पहली बार 0.04% हिस्सेदारी खरीदी है। शेष हिस्सेदारी नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स, म्यूचुअल फंड्स और अन्य डोमेस्टिक संस्थागत निवेशकों के पास है।

शेयर का प्रदर्शन और बोनस इतिहास

बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, सिंधु ट्रेड लिंक के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में 61% की तेजी दिखाई है। हालांकि, पिछले 1, 2 और 3 वर्षों में यह शेयर लगभग स्थिर रहा है। लेकिन पिछले 5 वर्षों में यह स्टॉक 1100% से अधिक बढ़ा है।

जनवरी 2022 में कंपनी ने अपने शेयर का फेस वैल्यू 10:1 के अनुपात में स्प्लिट किया था और इसके बाद 2:1 बोनस शेयर भी जारी किए थे।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article