बिजनेस

बोर्ड मीटिंग से पहले हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों पर नजर, जानें कब है डेट

Hazur Multi Projects Share: हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयरों पर 16 जून 2025 को होने वाली बोर्ड बैठक से पहले निवेशकों की नजरें टिकी हैं। बैठक में कंपनी उभरते और भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में विस्तार की रणनीति पर चर्चा करेगी, जिसमें संभावित अधिग्रहण और मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन में संशोधन भी शामिल है।

Image

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट शेयर।

Hazur Multi Projects Share: हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि कंपनी का निदेशक मंडल 16 जून 2025 को एक बैठक आयोजित करेगा। इस बैठक में उभरते और नए बिजनेस सेगमेंट में विस्तार की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। कंपनी ने कहा है कि वह भविष्य उन्मुख और हाई-ग्रोथ क्षेत्रों में काम कर रही कंपनियों के अधिग्रहण के जरिए अपने कारोबारी दायरे को बढ़ाना चाहती है। इस विस्तार का उद्देश्य लाभप्रदता में इजाफा और दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करना है।

बोर्ड बैठक में कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MOA) के ऑब्जेक्ट क्लॉज में बदलाव की संभावना पर भी विचार किया जाएगा, जिससे कंपनी के नए कारोबार उद्देश्यों को कानूनी रूप से समर्थन मिल सके।

डिविडेंड घोषणा के बाद से शेयर चर्चा में

हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने हाल ही में ₹1 के फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 20% यानी ₹0.20 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया था। इस फैसले ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया है। डिविडेंड का भुगतान AGM में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

बाजार में उछाल

शुक्रवार को सेंसेक्स 746.95 अंक की बढ़त के साथ 82,188.99 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने 25,000 का स्तर फिर से हासिल कर लिया। आरबीआई की रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती और CRR में कमी के चलते बाजार में तेजी देखी गई, जिससे हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स जैसे स्मॉल-कैप शेयरों में भी गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article