EPF Interest Rate Latest News: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है बताया जा रहा है कि EPFO ने पिछले वर्ष की 8.15 फीसदी की दर से 2023-24 के लिए ब्याज दर बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दी है, गौर हो कि इस साल फरवरी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने घोषणा की थी कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर पिछले वर्ष की 8.15 फीसदी की दर से बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दी गई है।
सरकार ने गुरुवार को EPFO के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इसकी घोषणा की है कि उसने EPF के लिए 8.25% की वार्षिक ब्याज दर को मंजूरी दे दी है।
EPFO ने एक्स पर लिखा है कि वित्त मंत्रालय ने 8.25% की दर से वार्षिक ब्याज दर की मंजूरी दे दी है, इसके अलावा ईपीएफओ ने इस बात पर जोर दिया है कि ईपीएफ सदस्यों के लिए ब्याज दरों का खुलासा तिमाही आधार पर नहीं किया जाएगा।
EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने फरवरी में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पीएफ पर ब्याज बढ़ाने का ऐलान किया था, सीबीटी के फैसले के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
कब मिलता है इसपर ब्याज?
EPFO प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट के तहत ब्याज दर का हर साल एलान करती है बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत करीब 7 करोड़ कर्मचारी पंजीकृत हैं, कर्मचारी भविष्य निधि खाते पर ब्याज साल में एक बार 31 मार्च को दिया जाता है।
