बिजनेस

PF पर भी गच्चा दे गई Byju's ! कर्मचारी कर रहे ये शिकायत

Byju's PF Issue: ईपीएफओ डेटा के अनुसार बायजूस की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (Think and Learn Pvt Ltd) ने वित्त वर्ष 2023-24 में अपने ज्यादातर कर्मचारियों के पीएफ के पैसे का भुगतान नहीं किया है।

Image

बायजूस नहीं दे रही कर्मचारियों को पीएफ

KEY HIGHLIGHTS
  • बायजूस नहीं दे रही पीएफ
  • पूर्व कर्मचारियों ने लगाया आरोप
  • कंपनी ने किया दावे का खंडन

Byju's PF Issue: एडटेक यूनिकॉर्न बायजूस (Byju's) के कई पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी पर उनकी सैलरी के प्रोविडेंट फंड (पीएफ) को ईपीएफ (EPF) अकाउंट में जमा न करने का आरोप लगाया है। बायजूस के चार पूर्व कर्मचारियों ने अपने ईपीएफ खाते की पासबुक और सैलरी स्लिप के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। वहीं ईपीएफओ पोर्टल (EPFO Portal) के डेटा से यह भी संकेत मिला है कि कंपनी कर्मचारियों का मासिक पीएफ जमा नहीं कर रही है।

ज्यादातर कर्मचारियों को नहीं मिला पीएफ का पैसा

द हिंदू बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक ईपीएफओ डेटा के अनुसार बायजूस की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (Think and Learn Pvt Ltd) ने वित्त वर्ष 2023-24 में अपने ज्यादातर कर्मचारियों के पीएफ के पैसे का भुगतान नहीं किया है।

हालांकि अप्रैल के लिए 3,164 कर्मचारियों के पीएफ योगदान का भुगतान 36 दिनों की देरी के बाद किया गया, वहीं केवल 31 कर्मचारियों के खातों में मई का पैसा आया। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम इनमें किसी चीज की पुष्टि नहीं करता है।

क्या है बायजूस का जवाब

बिजनेसलाइन के सवाल के जवाब में बायजूस के प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों का कोई पीएफ भुगतान रुका हुआ नहीं है। बायजूस ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए अपना जवाब दिया है। कंपनी ने दिसंबर 2022, जनवरी 2023, फरवरी और मार्च के लिए पीएफ का पैसा 19 जून को जमा किया। हालांकि, डेटा से पता चलता है कि सभी कर्मचारियों के खातों में यह पैसा जमा नहीं किया गया।

कई सालों से बायजूस नहीं जमा कर रही समय से पीएफ

बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि बायजूस पिछले कुछ समय से पीएफ का पैसा अनुशासित तरीके से जमा नहीं कर रहीह है। उदाहरण के लिए, ऐसे कई मामले हैं जिनमें कर्मचारियों को 2020 के पीएफ का भुगतान जून 2023 में किया गया।

संकट में बायजूस

लगभग एक हफ्ते पहले 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद से बायजूस मुश्किल में है। इसके ऑडिटर डेलॉइट ने भी पिछले हफ्ते यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि वे मार्च 2021 को समाप्त वित्तीय वर्षों के लिए ऑडिट रिपोर्ट को अंतिम रूप देने और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ऑडिट शुरू नहीं कर पा रही।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article