बिजनेस

28 अक्टूबर को पूरी हो सकती है ट्विटर डील, क्या एलन मस्क करेंगे बड़े पैमाने पर छंटनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 08:07 AM IST

Elon Musk-Twitter Deal: एलन मस्क के पास शुक्रवार शाम पांच बजे तक ट्विटर अधिग्रहण सौदा क्लोज करने समय है नहीं तो उन्हें अदालत में मुकदमा का सामना करना पड़ेगा। डेडलाइन को देखते हुए मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण से संबंधित भी निवेशकों को सूचित कर दिया है। ऐसे में 28 अक्टूबर तक डील फाइनल हो सकती है।

Image

फाइल फोटो: एलन मस्क जल्द कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • डेलावेयर अदालत ने मस्क को 28 अक्टूबर शाम 5 बजे तक डील को फाइनल करने का निर्देश दिया था।
  • मस्क ने ट्विटर खरीद के लिए संभावित निवेशकों से कहा है कि वह ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी करेंगे।
  • मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने का ऐलान किया था।

Elon Musk-Twitter Deal:टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जल्द ही ट्विटर डील को पूरा कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार मस्क 44 बिलियन डॉलर की डील को शुक्रवार (28 अक्तूबर) तक फाइलन की योजना बना रहे हैं। इस बारे में मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण से संबंधित भी निवेशकों को सूचित कर दिया है। इस डेवलपमेंट से जुड़े एक व्यक्ति ने इस बारे में जानकारी दी है। एलन मस्क के पास शुक्रवार शाम पांच बजे तक ट्विटर अधिग्रहण सौदा बंद करने समय है नहीं तो उन्हें अदालत में मुकदमा का सामना करना पड़ेगा।

अदालत ने तय कर रखी है डेडलाइन

सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में सिकोइया कैपिटल, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी , बिनेंस,सहित अन्य निवेशकों ने मस्क के वकीलों से अधिग्रहण संबंधित कार्रवाई के लिए जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर लिए हैं। मस्क की ओर से उठाया गया यह कदम अभी तक का सबसे स्पष्ट संकेत है कि वह शुक्रवार तक डील को पूरा करने की तैयारी में हैं। इसके पहले डेलावेयर अदालत ने शुक्रवार शाम 5 बजे तक डील को फाइनल करने का निर्देश दिया था। अगर मस्क ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें मुकदमें का सामना करना पड़ेगा।

मॉर्गन स्टेनली और बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प सहित अन्य बैंकों ने इस सौदे को पूरा करने के लिए 13 बिलियन डॉलर का कर्ज का वादा किया है। ओरेकल कॉर्प के सह-संस्थापक लैरी एलिसन और सऊदी प्रिंस अलवलीद बिन तलाल सहित भी बड़ा निवेश करने की तैयारी में। इस सौदे के पूरा होने से महीनों से चल रहे उन अटकलों पर विराम लग जाएगा कि एलन मस्क ट्विटर के अधिग्रहण को छोड़ देंगे। असल में जुलाई में मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने से इंकार के बाद अटकलों का बाजार गरम हो गया था।

मस्क कर सकते हैं बड़ी छटनी

इसके पहले अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट में छपी एक खबर दावा किया गया है कि मस्क ने ट्विटर खरीद के लिए संभावित निवेशकों से कहा है कि वह ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी करेंगे। इसके तहत उनकी 7,500 कर्मचारियों में से करीब 75 फीसदी को हटाने की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि कंपनी में न्यूनतम कर्मचारी रहेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article