बिजनेस

एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, इस शेयर ने दिलाया ताज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 11:59 AM IST

Elon Musk Again Become World Richest Person:एलन मस्क के लिए साल 2023 की शुरूआत बहुत अच्छी रही है। पिछले 2 महीने में उनकी संपत्ति में 50 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं अगर पिछले 24 घंटे में दौलत में इजाफे को देखा जाय तो उनकी दौलत 6.98 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

Image

ELON MUSK

Elon Musk Again Become World Richest Person: ट्विटर के मालिक एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की रियल टाइम रैकिंग के अनुसार मंगलवार को उनकी नेटवर्थ 187 अरब डॉलर पहुंच गई। और इसके साथ ही उन्होंने लक्जरी गुड्स कंपनी LMVH के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ दिया है। अरनॉल्ट इस समय 185 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। पिछले साल दुनिया के सबसे अमीर शख्त का ताज गंवाने वाले मस्क को उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर ने फिर से यह मुकाम हासिल करने में मदद की है। पिछले 2 महीने में टेस्ला के शेयरों में 90 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिसकी वजह से मस्क की दौलत में करीब 4 लाख करोड़ का इजाफा हुआ और वह पहले नंबर पर पहुंच गए। इसके पहले 2021 में एलन मस्क की संपत्ति 200 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई थी। और ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे शख्स थे।

इस साल 50 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति

एलन मस्क के लिए साल 2023 की शुरूआत बहुत अच्छी रही है। पिछले 2 महीने में उनकी संपत्ति में 50 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं अगर पिछले 24 घंटे में दौलत में इजाफे को देखा जाय तो उनकी दौलत 6.98 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वहीं अरनॉल्ट की दौलत में पिछले 24 घंटों में 3.69 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। जिससे मस्क उनके आगे निकल गए। वहीं पिछले दो महीने में फ्रांस के अरबपति अरनॉल्ट की बात की जाय तो वह 2023 की शुरुआत से अब तक 23.30 अरब डॉलर बढ़ी है। इसकी वजह से मस्क ने यहां भी अरनॉल्ट से बाजी मारी है।

दिसंबर में खोया था नंबर वन का ताज

पिछले साल दिसंबर में फ्रांसीसी अरबपति अरनॉल्ट ने मस्क को पछाड़ दिया था। और वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे। पिछले साल टेस्ला के शेयर में गिरावट आने के कारण मस्क को 200 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। जो इतिहास में किसी कारोबारी की दौलत में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article