बिजनेस

Ecom Express IPO: : ईकॉम एक्सप्रेस ने IPO के लिए सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज, 2600 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान

Ecom Express IPO: ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए पूंजी बाजार नियामक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है। इसके जरिए 1,284.50 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और 1,315.50 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

Image

ईकॉम एक्सप्रेस आईपीओ।

Photo : IANS

Ecom Express IPO: ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड ने आरंभिक सार्वनजिक निर्गम (IPO) के जरिये 2,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, निर्गम 1,284.50 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और 1,315.50 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

Ecom Express कहां करेगी IPO से मिले रकम का उपयोग

कंपनी के अनुसार, आईपीओ से अर्जित पूंजी में से 387.44 करोड़ रुपये का इस्तेमाल स्वचालन के साथ नए प्रसंस्करण केंद्र और नए पूर्ति केंद्र स्थापित करने के लिए किया जाएगा। 73.71 करोड़ रुपये कंप्यूटर तथा आईटी उपकरणों के लिए और 239.23 करोड़ रुपये प्रौद्योगिकी, डेटा विज्ञान क्षमताओं तथा क्लाउड बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर खर्ज किए जाएंगे। 87.92 करोड़ रुपये से कर्ज चुकाया जाएगा।

257 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

कंपनी आईपीओ पूर्व निर्गम में 257 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रही है। ऐसा होने पर नए निर्गम का आकार घटा दिया जाएगा। ईकॉम एक्सप्रेस पूरे भारत में ‘एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स नेटवर्क’ संचालित करती है। आवश्यक लॉजिस्टिक्स बनुयादी ढांचे की पेशकश और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर कंपनी देश भर के उपभोक्ताओं के साथ डिजिटल खुदरा विक्रेताओं तथा ई-वाणिज्य मंचों को जोड़ती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article