बिजनेस

Dhanteras 2023: धनतेरस पर सोने और हीरे के आभूषण की खरीद पर मिल रही 25% तक की छूट, पढ़ें ऑफर्स

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 10, 2023, 02:52 PM IST

Dhanteras 2023: इस साल भी देश के बड़े ज्वैलर्स गोल्ड-डायमंड ज्वैलरी पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। Joyalukkas ब्रांड डायमंड ज्वैलरी की खरीदारी पर 25 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।

Image

बड़े बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 3 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है।

Photo : PTI

Dhanteras 2023: धनतेरस के साथ ही दिवाली की शुरुआत होती है। इस साल धनतेरस शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है। इस मौके पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में हर साल धनतेरस के लिए ज्वैलर्स खास ऑफर देते हैं। बिजनेस टुडे के अनुसार इस साल भी देश के बड़े ज्वैलर्स गोल्ड-डायमंड ज्वैलरी पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर ग्राहकों को डिस्काउंट दे रहे हैं। तो आइए इन सबके बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Joyalukkas

Joyalukkas ब्रांड डायमंड ज्वैलरी की खरीदारी पर 25 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।

कल्याण ज्वैलर्स का Candere

कल्याण ज्वैलर्स के Candere ब्रांड पर 20 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। बड़े बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 3 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है।

मेलोरा (Melorra)

Melorra की गोल्ड ज्लैवलरी पर 25 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। डायमंड ज्वैलरी पर 40 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। ICICI Bank, RBL Bank, Yes Bank और OneCard से पेमेंट करने पर 7.5 फीसदी का भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

तनिष्क

तनिष्क गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी पर 20 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। पुराने सोना बेचने पर 100 फीसदी एक्सचेंज वैल्यू मिल रही है। SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। ये छूट न्यूनतम 80,000 रुपये से अधिक की शॉपिंग पर मिलेगा। ये ऑफर 12 नवंबर तक के लिए वैलिड है।

कैरेट लेन

कंपनी डायमंड ज्वैलरी की खरीदारी पर 25 फीसदी की छूट मिल रही है। SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। ये ऑफर 12 नवंबर तक के लिए वैलिड है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article