क्रूड ऑयल धड़ाम! 3 महीने के निचले स्तर पर दाम, Hormuz से निकले ईरान के दो सुपर टैंकर

ईरान और अमेरिका के बीच समझौते का असर एनर्जी मार्केट पर साफ दिख रहा है। डील का ऐलान होने के तीन दिन के भीतर ही क्रूड ऑयल के दाम तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

US-Iran Deal Hormuz Re-Opening Crude Oil Price Down : अमेरिका और ईरान के बीच हुई डील का अब असर दिख रहा है। एनर्जी मार्केट में तनाव घटने लगा है। क्रूड ऑयल के दाम से वार प्रीमियम कम हो रहा है। इसकी वजह से महज तीन दिन में Crude Oil Price तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया है। बुधवार 17 जून को Brent Crude Oil Price 79 डॉलर प्रति बैरल तक लुढ़क गए हैं। वहीं, WTI Crude Oil Price 76 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है।

Hormuz re open Crude Oil price Down

होर्मुज से निकले ईरानी तेल टैंकर

अमेरिकी नेवी का ब्लॉकेड खत्म

मंगलवार को अमेरिकी नेवी के ब्लॉकेड खत्म हो गया। होर्मुज स्ट्रेट से Iranian Crude Oil Super Tanker भी निकले। मैरीटाइम ट्रैकिंग सर्विस टैंकरट्रैकर्स के डेटा के मुताबिक, ईरान ने दो महीने में अपना पहला क्रूड एक्सपोर्ट रिकॉर्ड किया है, जब दो सुपरटैंकर उस इलाके से निकलने में कामयाब रहे जो US नेवी की नाकाबंदी में था।

End of Feed