Crompton Greaves Stock: क्रॉम्पटन ग्रीव्स के शेयर में हलचल, कर चुका है पैसा डबल

Crompton Greaves Stock: शेयर के 304 रु के भाव पर क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स की मार्केट कैपिटल 19,423.86 करोड़ रु है। क्रॉम्पटन ग्रीव्स मुंबई में स्थित एक भारतीय इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर कंपनी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर के शेयर में तेजी
  • 19,423 करोड़ रु है मार्केट कैपिटल
  • शेयर कर चुका है पैसा डबल

Crompton Greaves Stock: आज क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स (Crompton Greaves) के शेयर में हलचल दिख रही है। हालाँकि इसके शेयर में बहुत अधिक तेजी नहीं है। शेयर बाजार में तेजी के बीच कंपनी का शेयर करीब 1 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है। बीएसई (BSE) पर क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर दोपहर करीब 1 बजे 2.75 रु या 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 304 रु पर है। 1 बजे तक के कारोबार में यह 300.05 रु तक नीचे गया है, जबकि ऊपर की तरफ 305.05 रु तक पहुंचा है।

कितनी है मार्केट कैपिटल

304 रु के भाव पर क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स की मार्केट कैपिटल 19,423.86 करोड़ रु है। क्रॉम्पटन ग्रीव्स मुंबई में स्थित एक भारतीय इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर कंपनी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एलईडी लाइटिंग, पंखे, पंप और हाउसहोल्ड अप्लायंसेज जैसे वॉटर हीटर, एयर कूलर और रसोई इक्विपमेंट समेत लाइटिंग और इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स चीजे हैं।

End of Feed