बिजनेस

Honasa Consumer Share: अनुमान से बेहतर रहे Q1 नतीजे! इस दिग्गज ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह; लेकिन टारगेट घटाया

Honasa Consumer Share Price Target: स्किनकेयर ब्रांड Mamaearth की पेरेंट Honasa Consumer Ltd के शेयरों में गिरावट लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके पहली तिमाही (Q1) के नतीजे पूर्वानुमान से बेहतर तो रहे लेकिन रेवेन्यू के बढ़ोतरी में कमी देखने को मिली। इस बीच ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट घटा दिया है।

Image

Honasa Consumer Share Price Target

Photo : Twitter

Honasa Consumer Share Price Target: स्किनकेयर ब्रांड Mamaearth के स्वामित्व वाली कंपनी Honasa Consumer Ltd के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने अपनी राय दी है। बता दें कि ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में अपना टारगेट घटा दिया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....

Honasa Consumer Share Price Target: जानिए ब्रोकरेज की राय

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने होनासा कन्ज्यूमर लिमिटेड के शेयरों में खरीदारी की राय दी है, लेकिन उसने अपने 590 रुपये के Target Price को घटाकर 545 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि इस स्टॉक में अस्थिरता बनी रहेगी, क्योंकि होनासा अभी भी विकास के शुरुआती चरण में है। ब्रोकरेज ने कहा कि कुल मिलाकर कंपनी की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे पूर्वानुमान से बेहतर रहे, लेकिन रेवेन्यू बढ़ोतरी में कमी, उच्च प्रतिस्पर्धा और आगामी इन्वेंट्री सुधार प्रमुख नकारात्मक रहे।

Honasa Consumer Share Price History

पिछले 1 सप्ताह में Honasa Consumer का स्टॉक 4.15 फीसदी चढ़ा है। वहीं पिछले 2 सप्ताह में इसके शेयर 1.63 फीसदी चढ़े। वहीं इस स्टॉक ने पिछले 1 महीने में अपने निवेशकों को 4.12 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी के स्टॉक पिछले 3 महीने में 10.60 फीसदी उछले हैं। इस कंपनी के स्टॉक में पिछले 6 महीने में 9.44 फीसदी की तेजी आई है। YTD के आधार पर कंपनी का स्टॉक 11.11 फीसदी उछला है।

Honasa Consumer का मार्केट कैप

BSE के अनुसार, स्किनकेयर ब्रांड Mamaearth के स्वामित्व वाली इस कंपनी का मार्केट कैप 15,356.20 करोड़ रुपये है। Honasa Consumer का 52 इस कंपनी के स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई लेवल 510.75 रुपये और 52 हफ्ते का लो लेवल 256.10 रुपये है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article