बिजनेस

LPG cylinder Price: दशहरा से पहले महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए अब क्या है नया रेट

LPG cylinder Price 1 October 2025: त्योहारी सीजन की शुरुआत में आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Image

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

LPG cylinder Price 1 October 2025: त्योहारों के मौसम की शुरुआत में आम लोगों को गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर झटका लगा है। बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू उपयोग वाले 14 किलो के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1595.50 रुपये में मिल रहा है। पहले यह 1580 रुपये का था। यहां 15.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कहां कितना बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर का दाम?

देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 15 से 16 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

  • दिल्ली: ₹1580 से बढ़कर ₹1595.50 (₹15.50 की बढ़ोतरी)
  • कोलकाता: ₹1684 से बढ़कर ₹1700 (₹16 की बढ़ोतरी)
  • मुंबई: ₹1531.50 से बढ़कर ₹1547 (₹15.50 की बढ़ोतरी)
  • चेन्नई: ₹1738 से बढ़कर ₹1754 (₹16 की बढ़ोतरी)
यह बढ़ोतरी होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की जेब पर असर डाल सकती है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस महीने स्थिर बनी हुई हैं। देश के ज्यादातर शहरों में यह सिलेंडर ₹850 से ₹960 के बीच मिल रहा है। कुछ प्रमुख शहरों में मौजूदा कीमतें इस प्रकार हैं।

  • दिल्ली: ₹853 प्रति सिलेंडर
  • मुंबई: ₹852.50 प्रति सिलेंडर
  • लखनऊ: ₹890.50 प्रति सिलेंडर
  • अहमदाबाद: ₹860 प्रति सिलेंडर
  • हैदराबाद: ₹905 प्रति सिलेंडर
  • वाराणसी: ₹916.50 प्रति सिलेंडर
  • गाजियाबाद: ₹850.50 प्रति सिलेंडर
  • पटना: ₹951 प्रति सिलेंडर

उज्ज्वला योजना के तहत तोहफे

जहां एक ओर कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं सरकार ने आम जनता को राहत देने के प्रयास किए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1.85 करोड़ महिलाओं को दिवाली से पहले मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने नवरात्रि के मौके पर 25 लाख नए उज्ज्वला कनेक्शन देने का ऐलान किया है। इससे उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 10 करोड़ 60 लाख से भी अधिक हो जाएगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article