बिजनेस

चीन का निर्यात 15 महीनों में सबसे ज्यादा, जून में 8.6 प्रतिशत बढ़ा, आयात में गिरावट

China Import Export: एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि हाल के महीनों में मजबूत निर्यात बिक्री को बरकरार रखा जा सकता है या नहीं, क्योंकि प्रमुख व्यापार साझेदार अधिक सुरक्षात्मक हो रहे हैं।

Image

China Import Export

China Import Export: चीन का निर्यात जून में सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत बढ़कर 307.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह अनुमानित 7.4 से आठ प्रतिशत से अधिक है। जून में चीन का निर्यात पंद्रह महीनों में सबसे तेज गति से बढ़ा है। जबकि कमजोर घरेलू मांग के कारण आयात अप्रत्याशित रूप से कम हुआ है।

चीन के बढ़ते निर्यात से पता चलता है कि मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती संख्या में व्यापार साझेदारों से अपेक्षित टैरिफ से पहले ऑर्डरों को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि कमजोर घरेलू मांग के कारण आयात अप्रत्याशित रूप से कम हो गया।

चीन के सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आयात में जून में गिरावट दर्ज की गई। यह सालाना आधार पर 2.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 208.8 अरब डॉलर रहा। चीन के जून माह में मजबूत निर्यात से उसका व्यापार अधिशेष बढ़कर 99 अरब डॉलर हो गया, जो मई में 82.6 अरब डॉलर था।

अमेरिका और यूरोप के साथ व्यापार तनाव के बीच निर्यात में यह वृद्धि दर्ज की गई। अमेरिका और यूरोप ने चीन में निर्मित इलेक्ट्रिक कारों पर शुल्क बढ़ा दिया है। कैपिटल इकोनॉमिक्स के जिचुन हुआंग ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए शुल्क अल्पावधि में समग्र निर्यात को अधिक प्रभावित नहीं करेंगे। इसका असर केवल चीनी निर्यात के एक छोटे वर्ग पर होगा। उन्होंने कहा कि शुल्क के प्रभाव को विनिमय दर समायोजन आदि के जरिये कम किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article