बिजनेस

चांदी का भाव आज का 21 मई 2026: रेट में 5000 रुपये उछाल, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 21 May 2026: चांदी के गहने खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 21 May 2026 : पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 5,000 रुपये उछलकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात तक 0.82% लुढ़ककर यानी 2255 रुपये गिरावट के साथ 2,72,010 रुपये किलो हो गई है। यह पिछले कारोबारी दिन 2,74,265 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर था। गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी 5000 रुपये बढ़कर 2,85,000 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 2,67,302 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,65,808 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 264679 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत फिसलकर 75.39 डॉलर प्रति औंस रह गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,850₹28,500₹2,85,000
लखनऊ₹2,850₹28,500₹2,85,000
मेरठ₹2,850₹28,500₹2,85,000
अयोध्या₹2,850₹28,500₹2,85,000
कानपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
गाजियाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
नोएडा₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुरुग्राम₹2,850₹28,500₹2,85,000
जयपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
लुधियाना₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुवाहाटी₹2,850₹28,500₹2,85,000
इंदौर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
सूरत₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
नागपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,850₹28,500₹2,85,000
नासिक₹2,850₹28,500₹2,85,000
बैंगलोर₹2,850₹28,500₹2,85,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट रही। चांदी की कीमत 5,000 रुपये टूटकर 2,66,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर 75.42 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

पश्चिम एशिया संकट के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.70 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 80 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,70,199 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी की कीमत 1.54 प्रतिशत बढ़कर 74.87 डॉलर प्रति औंस हो गई।

कमजोर औद्योगिक मांग और हाल में कीमतों में आए भारी उतार-चढ़ाव के बाद लगातार मुनाफावसूली होने के कारण चांदी की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article