बिजनेस

चांदी का भाव आज का 16 दिसंबर 2025: कीमत में भारी गिरावट, जानें पटना से... दिल्ली...चेन्नई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 16 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अधिकांश रूख बढ़ोतरी का है, लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 16 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह में चांदी कीमत 1,93,417 रुपये किलो थी। दोपहर तक कीमत घटकर 1,91,971 रुपये प्रति किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक कीमत 1,91,975 रुपये प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी वायदा में भी बिकवाली का दबाव देखा गया और कारोबारियों ने मुनाफावसूली करना उचित समझा। मार्च 2026 अनुबंध वाली चांदी 1,189 रुपये यानी 0.6 प्रतिशत गिरकर 1,96,712 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 11,024 लॉट का कारोबार हुआ। इस बीच, मार्च 2026 अनुबंध वाली कॉमेक्स चांदी वायदा 1.5 अमेरिकी डॉलर यानी 2.32 प्रतिशत गिरकर 62.11 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गई। आइए आगे जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किग्रा), भारत के शहर अनुसार

शहर के नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किग्रा चांदी का भाव
दिल्ली₹2,031₹20,310₹2,03,100
मुंबई₹2,031₹20,310₹2,03,100
कोलकाता₹2,031₹20,310₹2,03,100
चेन्नई₹2,151₹21,510₹2,15,100
लखनऊ₹2,031₹20,310₹2,03,100
गाजियाबाद₹2,031₹20,310₹2,03,100
नोएडा₹2,031₹20,310₹2,03,100
गुड़गांव₹2,031₹20,310₹2,03,100
जयपुर₹2,031₹20,310₹2,03,100
पटना₹2,031₹20,310₹2,03,100
अहमदाबाद₹2,031₹20,310₹2,03,100
पुणे₹2,031₹20,310₹2,03,100
मेरठ₹2,031₹20,310₹2,03,100
लुधियाना₹2,031₹20,310₹2,03,100
गुवाहाटी₹2,031₹20,310₹2,03,100
इंदौर₹2,031₹20,310₹2,03,100
कानपुर₹2,031₹20,310₹2,03,100
सूरत₹2,031₹20,310₹2,03,100
नागपुर₹2,031₹20,310₹2,03,100
चंडीगढ़₹2,031₹20,310₹2,03,100
बैंगलोर₹2,031₹20,310₹2,03,100
अयोध्या₹2,031₹20,310₹2,03,100
भुवनेश्वर₹2,151₹21,510₹2,15,100
केरल₹2,151₹21,510₹2,15,100
रायपुर₹2,031₹20,310₹2,03,100
बेलगाम₹2,031₹20,310₹2,03,100
हैदराबाद₹2,151₹21,510₹2,15,100
(डेटा सोर्स- गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमतें सभी करों सहित 1,99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 1,09,800 रुपये यानी 122.41 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इसका भाव 31 दिसंबर 2024 को 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस बीच, विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव दो अमेरिकी डॉलर यानी 3.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.96 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी का वायदा भाव

चांदी की वायदा कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। एमसीएक्स पर मार्च 2026 आपूर्ति वाली चांदी 5,255 रुपये यानी 2.72 प्रतिशत चढ़कर 1,98,106 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, यह शुक्रवार को छुए गए अपने अब तक के उच्चतम स्तर 2,01,615 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे रही। पिछले सप्ताह के दौरान चांदी की कीमत में 9,443 रुपये यानी 5.15 प्रतिशत की तेज उछाल आई है। वहीं, कॉमेक्स में मार्च आपूर्ति वाली चांदी 1.74 डॉलर यानी 2.80 प्रतिशत बढ़कर 63.74 डॉलर प्रति औंस पर रही। शुक्रवार को यह 65 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई थी, हालांकि मुनाफावसूली के चलते बाद में इसमें कुछ नरमी आई थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं और सालाना आधार पर इसमें 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। त्रिवेदी ने कहा कि चांदी के सीमित भंडार और सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन एवं डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों से मजबूत औद्योगिक मांग आने से इसकी तेजी को बल मिल रहा है। इसके अलावा, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में मजबूत निवेश और खुदरा खरीदारी से भी कीमतों को सहारा मिला है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सप्ताह वैश्विक स्तर पर कई अहम आर्थिक घटनाक्रम बाजार की दिशा तय करेंगे। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के वक्तव्य, विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के शुरुआती पीएमआई आंकड़े, अमेरिकी रोजगार से जुड़े आंकड़े और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े बाजार में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article