बिजनेस

चांदी का भाव आज का 11 दिसंबर 2025: और बढ़े दाम, जानें पटना से चेन्नई तक के रेट

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 11 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों क्या है चांदी का ताजा दाम।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-isock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 11 December 2025 : चांदी के दाम में लगातार बदलाव जारी है। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है। चांदी करीब 2 लाख प्रति किलो के करीब पहुंचती जा रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक कीमत 185488 रुपये प्रति किलो थी। यह दोपहर तक बढ़कर 186988 रुपये किलो हो गई। शाम में बाजार बंद होने तक और बढ़कर 188281 रुपये प्रति किलो हो गई। आइए आगे जाते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

भारत के शहरों में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किग्रा (₹)
दिल्ली1,99119,9101,99,100
मुंबई1,99119,9101,99,100
कोलकाता1,99119,9101,99,100
चेन्नई2,07120,7102,07,100
पटना1,99119,9101,99,100
लखनऊ1,99119,9101,99,100
गाजियाबाद1,99119,9101,99,100
नोएडा1,99119,9101,99,100
गुडगांव1,99119,9101,99,100
जयपुर1,99119,9101,99,100
अहमदाबाद1,99119,9101,99,100
पुणे1,99119,9101,99,100
मेरठ1,99119,9101,99,100
लुधियाना1,99119,9101,99,100
गुवाहाटी1,99119,9101,99,100
इंदौर1,99119,9101,99,100
कानपुर1,99119,9101,99,100
चंडीगढ़1,99119,9101,99,100
बैंगलोर1,99119,9101,99,100
अयोध्या1,99119,9101,99,100
भुवनेश्वर2,07120,7102,07,100
केरल2,07120,7102,07,100
रायपुर1,99119,9101,99,100
हैदराबाद2,07120,7102,07,100
(डेटा सोर्स- गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

वैश्विक संकेतों के कारण मजबूत घरेलू मांग आने के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी 11,500 रुपये की जबर्दस्त उछाल के साथ 1,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। यह पिछले दो महीनों के दौरान एक कारोबारी दिवस में चांदी की कीमत में आई सबसे बड़ी तेजी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि स्थानीय खुदरा बाजारों में बुधवार को चांदी 11,500 रुपये चढ़कर 1,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। मंगलवार को चांदी 1,80,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

इस साल अब तक चांदी की कीमतों में कुल 1,02,300 रुपये यानी 114.04 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी कीमत 31 दिसंबर, 2024 को 89,700 रुपये प्रति किग्रा थी। इससे पहले, चांदी की कीमत में एक दिन की इतनी तेज बढ़ोतरी इस साल 10 अक्टूबर को दर्ज की गई थी। उस दिन इसकी कीमत 8,500 रुपये उछलकर 1,71,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.53 प्रतिशत बढ़कर 61.60 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मंगलवार को, यह 2.66 डॉलर यानी 4.58 प्रतिशत बढ़कर 60.82 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंचा था। सोमवार को 58.161 डॉलर प्रति औंस पर बंद होने के बाद, पिछले दो सत्रों में इसमें 3.44 डॉलर यानी 5.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दर में कटौती की उम्मीद और निवेशकों की मजबूत मांग के कारण बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,91,800 रुपये प्रति किग्रा के ताजा रिकॉर्ड स्तर को छू गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में लगातार दूसरे दिन चांदी का सबसे ज़्यादा कारोबार वाला मार्च अनुबंध 3,736 रुपये या 1.98 प्रतिशत बढ़कर 1,91,800 रुपये प्रति किग्रा के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। आपूर्ति की कमी के कारण पिछले सत्र में चांदी की कीमत 6,923 रुपये यानी 3.80 प्रतिशत बढ़कर 1,88,665 रुपये प्रति किग्रा के रिकॉर्ड पर पहुंच गई थी।

मार्च 2026 डिलीवरी अनुबंध वाली कॉमेक्स चांदी वायदा 1.3 डॉलर यानी 2.14 प्रतिशत बढ़कर 62.14 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।सोमवार को 58.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद होने के बाद पिछले दो सत्रों में चांदी 3.73 डॉलर यानी 6.4 प्रतिशत बढ़ी है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट में शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि चांदी 1,91,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई है। बाजार को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में कटौती करेगा और वर्ष 2026 तक मौद्रिक नीति की दिशा पर मजबूत संकेत भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बाजार प्रतिभागियों को 0.25 प्रतिशत कटौती किए जाने की उम्मीद है लेकिन फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल महंगाई की लगातार चिंताओं के बीच भविष्य में नीति में ढील देने पर सावधानी भरा रुख अपना सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article