Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 April 2026 : ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उठापटक हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 9,000 रुपये यानी 3.8 प्रतिशत बढ़कर 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.73% बढ़कर यानी 1765 रुपये तेजी के साथ 2,42,657 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन चांदी 2,40,892 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत बुधवार सुबह तक 2,30,135 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक 2,39,483 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 2,39,836 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,55,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| मुंबई | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| कोलकाता | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| चेन्नई | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| पटना | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| लखनऊ | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| मेरठ | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| अयोध्या | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| कानपुर | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| नोएडा | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| जयपुर | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| लुधियाना | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| इंदौर | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| वडोदरा | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| सूरत | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| पुणे | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| नागपुर | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| नासिक | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| बैंगलोर | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| कटक | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| केरल | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| रायपुर | ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000 |
| हैदराबाद | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव
दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन सोमवार को कीमती धातुओं के दामों में करीब 3% की तेजी देखने को मिली (मंगलवार को महावीर जयंती की वजह से बाजार बंद था)। शादी-विवाह के सीजन से पहले ज्वेलर्स की बढ़ती खरीदारी के चलते चांदी की कीमत 7,000 रुपये बढ़कर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, सोने का भाव भी बढ़कर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहने वाली चांदी सोमवार को 7,000 रुपये (3.04%) चढ़कर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत 1.35% बढ़कर 70.72 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
वायदा बाजार की बात करें तो वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ाया, जिससे सोमवार को चांदी के वायदा भाव में 0.88% की तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाले चांदी कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,997 रुपये बढ़कर 2,29,951 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू बाजार में मजबूती और ताजा खरीदारी के कारण वायदा कीमतों में यह उछाल आया। वहीं, वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स में चांदी वायदा 0.92% बढ़कर 70.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
