Business Bulletin:जर्मनी में आ गई मंदी तो भारतीयों ने ATM से निकाला रिकॉर्ड कैश,ये हैं आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2023, 03:12 PM IST

Business Bulletin: टाटा समूह को बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के वैश्विक स्तर पर मोस्ट इनोवेटिव कंपनियों के सर्वे में 20वां स्थान मिला है। बुधवार को जारी बीसीजी मोस्ट इनोवेटिव कंपनीज 2023 की लिस्ट में शामिल होने वाली टाटा एकमात्र भारतीय कंपनी है।

Business Bulletin:दुनिया की चौथी और यूरोप की सबसे बड़ी इकोनॉमी पस्त हो गई है। जर्मनी में मंदी आ गई है। पहली तिमाही में जर्मनी की ग्रोथ रेट -0.3 फीसदी रही है। दवा विक्रेताओं से कम मात्रा में दवा खरीदना है तो अब मरीज खरीद पाएंगे, उन्हें पूरा पैकेट खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा। मार्च 2023 के अंत में एटीएम से नकदी निकासी 235 फीसदी बढ़ कर 2.84 लाख करोड़ रुपये हो गई। टाटा समूह को बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के वैश्विक स्तर पर मोस्ट इनोवेटिव कंपनियों के सर्वे में 20वां स्थान मिला है। महिंद्रा बहुत जल्द भारतीय मार्केट में कई सारी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने वाली है। ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज

दुनिया की चौथी और यूरोप की सबसे बड़ी इकोनॉमी पस्त हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार जर्मनी में लगतार दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ रेट निगेटिव रही है। जिसका सीधा मतलब बै कि जर्मनी में मंदी आ गई है। पहली तिमाही में जर्मनी की ग्रोथ रेट -0.3 फीसदी रही है। इसके पहले दिसंबर की तिमाही में भी इकोनॉमी में 0.5 फीसदी की गिरावट आई थी। जर्मनी में मंदी की सबसे बड़ी वजह से रूस से मिलने गैस में कटौती होना है। जिसकी वजह से न केवल महंगाई बढ़ी है बल्कि लोगों की खरीद क्षमता भी घटी है। जिसका निगेटिव असर उद्योग धंधों पर हुआ है।

End of Feed